हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: सीट नंबर 35 सरकाघाट (अनारक्षित) विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये

शिमला। सरकाघाट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा सीट नंबर 35 है। मंडी जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2008 में विधानसभा परिसीमन के दौरान यह क्षेत्र अस्त्तिव में आया। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 76,750 मतदाता थे। 2012 में यहां से इंदर सिंह ने चुनाव जीता। प्रसिद्ध नौवाही देवी मंदिर से सरकाघाट की खासी पहचान है। सरकाघाट में राजपूत मतदाताओं का दबदबा रहा है। दूसरे स्थान पर यहां ब्राहम्ण मतदाता हैं। उसके बाद अनूसूचित जाति के मतदाता हैं। सारा इलाका कठिन भागौलिक परिस्थितयों से घिरा हुआ है। सरकाघाट को पहले गोपालपुर के रूप में जाना जाता था। डिलिमिटेशन के बाद यह सरकाघाट बना। कांग्रेसी गुटबाजी का फायदा यहां भाजपा लेती रही है। चूंकि रंगीला राम राव को दरकिनार करने के चक्कर में कांग्रेस यहां नुकसान उठाती रही है। इस बार भी यहां कांग्रेस में यदोपति ठाकुर व रंगीला राम राव के बीच टिकट की जंग चल रही है, तो भाजपा के कर्नल इंदर सिंह अपनी टिकट पक्की मान कर चल रहे हैं।

sarkaghat

सरकाघाट से अभी तक चुने गये विधायक
वर्ष चुने गये विधायक पार्टी संबद्धता
2012 इन्दर सिंह भाजपा
2007 इंदर सिंह भाजपा
2003 रंगीला राम राव कांग्रेस
1998 रंगीला राम राव कांग्रेस
1993 रंगीला राम राव कांग्रेस
1990 लीला देवी भाजपा
1985 रंगीला राम राव कांग्रेस
1982 रंगीला राम राव कांग्रेस
1977 रंगीला राम राव कांग्रेस

sarkaghat

सेना से राजनिति में आये इंदर सिंह
63 वर्षीय कर्नल इंदर सिंह बीएससी एम टेक हैं। उनका एक बेटा व एक बेटी है। सेना से रिटायर होने के बाद उन्होंने राजनिति ज्वाइन की। व सफलता हासिल करते चले गये। 2007 में पहली बार सरकाघाट से विधायक चुने गये। व उन्होंने 2012 में भी दोबारा चुनाव जीता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+