हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: सीट नंबर 23 कुल्लू (अनारक्षित) विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये
शिमला। कुल्लू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सीट नंबर 23 है। कुल्लू जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 73,707 मतदाता थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में महेश्वर सिंह इस क्षेत्र के विधायक चुने गए। कुल्लू घाटी भारत में देवताओं की घाटी रही है। हिमाचल प्रदेश में बसा एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है कुल्लु। बरसों से इसकी खूबसूरती और हरियाली पर्यटकों को अपनी ओर खींचती आई है। विज नदी के किनारे बसा यह स्थान अपने यहां मनाए जाने वाले रंगबिरंगे दशहरा के लिए प्रसिद्ध है। यहां 17वीं शताब्दी में निर्मित रघुनाथजी का मंदिर भी है जो हिंदुओं का प्रमुख तीर्थ स्थान है। सिल्वर वैली के नाम से मशहूर यह जगह केवल सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों के लिए ही नहीं बल्कि एडवेंचर स्पोर्ट के लिए भी प्रसिद्ध है।कुल्लु का दशहरा पुरे देश में प्रसिद्ध है। इसकी खासियत है कि जब पूरे देश में दशहरा खत्म हो जाता है तब यहां शुरु होता है।

देश के बाकी हिस्सों की तरह यहां दशहरा रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन करके नहीं मनाया जाता। सात दिनों तक चलने वाला यह उत्सव हिमाचल के लोगों की संस्कृति और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। उत्सव के दौरान भगवान रघुनाथ जी की रथयात्रा निकाली जाती है। यहां के लोगों का मानना है कि करीब 1000 देवी-देवता इस अवसर पर पृथ्वी पर आकर इसमें शामिल होते हैं। यहां रघुनाथ मंदिर प्रसिद्ध है। इस मंदिर का निर्माण राजा जगत सिंह ने 17वीं शताब्दी में करवाया था। कहा जाता है कि एक बार उनसे एक भयंकर भूल हो गई थी। उस गलती का प्रायश्चित करने के लिए उन्होंने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। यहां श्री रघुनाथ अपने रथ पर विराजमान हैं। इस मंदिर में स्थापित रघुनाथ जी की प्रतिमा राजा जगत सिंह ने अयोध्या से मंगवाई थी। आज भी इस मंदिर की शोभा देखते ही बनती है।

कुल्लू से अभी तक चुने गये विधायक
वर्ष चुने गये विधायक पार्टी संबद्धता
2012 महेश्वर सिंह हिमाचल लोकहित पार्टी
2007 गोविन्द सिंह ठाकुर भाजपा
2003 राज कृष्ण गौर कांग्रेस
1998 चंदर सेन ठाकुर भाजपा
1993 राज कृष्ण गौड़ कांग्रेस
1990 कुञ्ज लाल ठाकुर भाजपा
1985 राज किशन गौड़ कांग्रेस
1982 कुञ्ज लाल ठाकुर भाजपा
1977 कुँज लाल ठाकुर जनता पार्टी

कुल्लू के विधायक महेशवर सिंह कुल्लू राज परिवार से हैं। व आज भी अपना दायित्व निभा रहे हैं। 68 वर्षीय महेशवर सिंह के दो बेटे हैं। साईंस में स्नातक महेशवर सिंह का जन्म बैंगलोर में हुआ। व उन्होंने सोलन व चंडीगढ़ में अपनी शिक्षा पूरी की। उनके दो बेटे हैं। 1972 में कुल्लू नगर पालिका के सदस्य बन उन्होंने राजनिति में आने का रास्ता चुना। व बाद में जनता पार्टी में आये। जनता पार्टी विधायक दल के महासवि रहे। और प्रदेश भाजपा का दायित्व भी दो बार संभाला। 1977 में पहली बार विधायक चुने गये। व 1982 में दोबार चुने गये। 1992 मेें राज्य सभा के लिये चुने गये। 1989 में नवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये। 1999 में उन्होंने लोकसभा का फिर चुनाव जीता। उसके बाद महेशवर सिंह ने भाजपा को अलविदा कह कर अपना राजनैतिक दल गठित किया। व 2012 का चुनाव हिमाचल लोकहित पार्टी के बैनर तले लड़ा व जीता भी। उन्होंने हाल ही में हिलोपा का भाजपा में विलय कर अपनी घर वापिसी की है। महेयाव सिंह प्रदेश के पहले ऐसे राजनेता हैं जो धर्म कर्म में पूरी आस्था रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications