हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: सीट नंबर 52 दून (अनारक्षित) विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये

शिमला। दून विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सीट नंबर 52 है। सोलन जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 52,996 मतदाता थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में राम कुमार इस क्षेत्र के विधायक चुने गए। दून क्षेत्र भी पंजाबी भाषी है। यहां ज्यादातर लोग पंजाबी ही बोलते हैं। यहां चौधरी बिरादरी का दबदबा है। व भाजपा में चौधरी बिरादरी का मजबूत जनाधार वाला कोई नेता अभी उभर नहीं पाया है। इलाके में आद्योगिक भी खूब हुआ है। लेकिन लोगों की समस्याओं का समाधान होना बाकी है।

doon

दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी राम कुमार ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में दून की जनता विचारधारा के नाम पर नहीं विकास के नाम पर वोट देगी। उन्होंने कहा कि दून विस क्षेत्र में करोड़ो रुपए विकास कार्यों पर व्यय किए गए है,डिग्री कालेज, आईटीआई, खंड़ प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय, सहित कई स्कूलों की सौगात क्षेत्र को दी है। राम कुमार ने कहा कि दून में इस बार कांग्रेस रिकार्ड मतों से जीत के साथ इतिहास दर्ज करेगी।

दून से अभी तक चुने गये विधायक
वर्ष चुने गये विधायक पार्टी संबद्धता
2012 राम कुमार कांग्रेस
2007 विनोद कुमारी भाजपा
2003 लज्जा राम कांग्रेस
1998 लज्जा राम कांग्रेस
1993 लज्जा राम कांग्रेस
1990 चौधरी लज्जा राम जनता दल
1985 राम प्रताप चन्डेल कांग्रेस
1982 राम प्रताप चन्डेल कांग्रेस
1977 राम प्रताप निर्दलीय

ram kumar
राम कुमार चौधरी को विरासत में मिली राजनिति
हिमाचल विधानसभा में विवादास्पद विधायक के रूप में पहचान बनाने वाले राम कुमार चौधीर पूर्व विधायक चौधरी लज्जा राम के बेटे हैं। राम कुमार एमबीए करने के बाद राजनिति में आये। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के नाते 2012 के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी दर्शन सिंह को 3830 मतों से हराया था। एक समय यहां चौधरी लज्जा राम की तूती बोलती थी। आज यहां की सत्ता उनके बेटे राम कुमार के पास है। लेकिन चुनाव जीतने के कुछ अरसे बाद ही वह बहुचर्चित ज्योति मर्डर केस में विवादों में घिर गये। हालांकि बाद में इस केस से वह बरी भी हो गये। लेकिन इस विवाद ने उनकी छवि को दागदार किया। व विपक्ष ने भी खूब हमले बोले।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+