हिमाचल चुनाव 2017: सीट नंबर 60 चौपाल विधानसभा क्षेत्र (अनारक्षित) के बारे में जानिये

शिमला। चौपाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सीट नंबर 60 है। शिमला जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 65,811 मतदाता थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में बलबीर सिंह वर्मा इस क्षेत्र के विधायक चुने गए। चौपाल में सेब की अच्छी खासी फसल होती है। यहां के लोग साधन संपन्न हैं। यहां जातिगत या दलगत राजनिति के बजाये व्यक्तिव खास मायने रखता है। मरोग जैसे एशिया के सबसे अमीर गांव भी यहां है।

chaupal

सारा क्षेत्र कठिन भागौलिक परिस्थितयों से घिरा हुआ है। यहां के ज्यादातर लोगों ने शिमला में अपनी संपत्ति बना ली है। यह लोग ज्यादातर सेब की फसल बेचने के मौके पर ही यहां आते हैं। आम तौर पर यहां नेपाली मजदूर ही इनके धरह्वों व बगीचों को देखते हैं। कोटखाई गैंगरेप मर्डर केस में चले अंदोलन के दौरान यहां भी सरकार के खिलाफ खासा गुस्सा देखा गया था।

balbeer

चौपाल से अभी तक चुने गये विधायक

2012 बलबीर सिंह वर्मा निर्दलीय
2007 डॉ॰ सुभाष चंद मंगलेट कांग्रेस
2003 सुभाष चंद निर्दलीय
1998 योगेन्द्र चंदर कांग्रेस
1993 योगेन्द्र चन्द्र निर्दलीय
1990 राधा रमन शास्त्री भाजपा
1985 योगिन्द्र चंद कांग्रेस
1982 केवल राम चौहान कांग्रेस
1977 राधा रमन जनता पार्टी

balbeer
ठेकेदारी पेशे को छोड़ राजनीति में आये बलबीर वर्मा
ठेकेदारी पेशे को छोड़ राजनीति में आये व चौपाल के विधायक बन कामयाबी हासिल की। 46 वर्षीय बलबीर वर्मा पेशे से बिल्डर व ठेकेदार रहे हैं। 2012 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव जीता व बाद में वीरभद्र सिंह सरकार को समर्थन देकर ऐसोशियट सदस्य बने,लेकिन चुनावों से कुछ माह पहले उन्होंने भाजपा ज्वाईन कर ली। उन्होंने कांग्रेस के सुभाष मंगलेट को 647 मतों से पराजित किया था। अब एक बार फिर बलबीर वर्मा इस बार चुनाव मैदान में हैं। लेकिन इस बार उन्होंने भाजपा का झंडा थामा है। ठियोग के चुनाव मैदान में डटे राकेश वर्मा उनके रिशतेदार हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+