सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिभा सिंह से की मुलाकात, शपथ ग्रहण समारोह में किया आमंत्रित

कांग्रेस नेता और विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू आज हिमाचल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुक्कू प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे और मुलाकात की।

Sukhwinder Singh Sukhu

Recommended Video

    Himachal में शपथ से पहले Pratibha Singh से मिलने पहुंचे Sukhvinder Singh Sukhu | वनइंडिया हिंदी

    Sukhvinder Singh Sukhu: हिमाचल के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज (11 दिसंबर) को हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। कांग्रेस आलाकामन ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधायक दल के नेता के रूप में चुना है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुक्कू प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह से मिलने पहुंचे और मुलाकात की। इस दौरान सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिभा सिंह को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया।

    सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा, 'प्रतिभा वीरभद्र सिंह पार्टी की राज्य प्रमुख हैं और हम सभी उनके अधीन काम करते हैं। मैं यहां उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने आया हूं।' हिमाचल के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह पहला आमंत्रण है जो हम दे रहे हैं।

    तो वहीं, प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'मैं उनके शपथ ग्रहण समारोह में क्यों नहीं शामिल होऊंगी? बिल्कुल, मैं जाऊंगी। हिमाचल प्रदेश के आज मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के दौरान सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ रहना मेरा प्रमुख कर्तव्य है।'

    प्रतिभा सिंह ने कहा, 'मैं औपचारिक तौर पर एक मुलाकात करने के लिए यहां पहुंची थी। विक्रमादित्य सिंह का मंत्री बनना लगभग तय है। हम इकट्ठे प्रदेश में कार्य करेंगे, हमें मिलकर चलना है।' वहीं, कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा, 'सुक्खू को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। आज शपथ ग्रहण में कई शीर्ष नेतृत्व शामिल होंगे। कांग्रेस पार्टी एक थी एक है और एक रहेगी। जो भी शीर्ष नेतृत्व का निर्णय है वह हमारे लिए स्वीकार्य है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+