VIDEO: पैरापिट से टकराकर हवा में लटकी बस, चालक की सूझबूझ से ऐसे बची यात्रियों की जान

VIDEO: पैरापिट से टकराकर हवा में लटकी बस, चालक की सूझबूझ से ऐसे बची यात्रियों की जान

चंबा, 14 अगस्त: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार (13 अगस्त) को बस चालक की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा होने से बचा गया। दरअसल, चंबा-डंडी रूट पर चलने वाली एक प्राइवेट बस तेलका के पास काली मोड़ पर पैरापिट से टकराकर गहरी खाई के ऊपर हवा में लटक गई। गनीमत यह रही कि बस खाई में गिरने से बच गई अन्यथा जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था। बता दें, हादसे के समय बस में करीब 12 सवारियां बैठी थीं।

Recommended Video

    VIDEO: पैरापिट से टकराकर हवा में लटकी बस, चालक की सूझबूझ से ऐसे बची यात्रियों की जान
    Himachal Pradesh: Alertness of the driver, averted a major accident in Chamba

    वहीं, हवा में लटकी हुई प्राइवेट बस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। खबर के मुताबिक, चंबा-डंडी रूट पर चलने वाली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (13 अगस्त) को तेलका के पास काली मोड़ पर पैरापिट से टकराकर गहरी खाई के ऊपर लटक गई। यह हादसा सामने से अचानक एक बाइक के आ जाने की वजह से हुआ था। जिसे बचाने के लिए चलाक ने बस को पैरापिट से टकरा दिया। गनीमत यह रही कि बस खाई में गिरने से बच गई अन्यथा जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था।

    बता दें कि बस जैसे ही पैरापिट से टकराई, सवारियों में अफरातफरी मच गई। लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे लेकिन, चालक की सूझबूझ से बस खाई में गिरने से बच गई। हादसे के बाद बस के अंदर बैठे लोगों ने बाहर निकलकर राहत की सांस ली। वहीं, बस को हवा में लटकता देख आसपास के लोग मदद के लिए वहां पहुंच गए। उसके साथ किहार थाने की टीम भी मौके पर पहुंच गई। हादसा किस कारण हुआ, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

    पुलिस की जांच में ही इस बात का पता लग पाएगा कि आखिरकार बस पैरापिट से कैसे टकराई। बता दें, इससे पहले सिरमौर जिले में पांवटा साहिब-शिलाई-गत्ताधार नेशनल हाईवे पर भी एक निजी बस सड़क से बाहर निकलकर हवा में लटक गई थी। गनीमत यह रही कि बस हवा में ही अटकी रही। बस का हल्का सा संतुलन बिगड़ जाता तो करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरती। बस चालक ने हिम्मत दिखाते हुए तमाम यात्रियों को सूझबूझ से बचा लिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+