Jaswan Pragpur सीट पर बिक्रम ठाकुर के लिए अपने ही बने मुसीबत, राजनीतिक भविष्य भी लगा दांव पर
Jaswan Pragpur सीट पर बिक्रम ठाकुर के लिए अपने ही बने मुसीबत, राजनीतिक भविष्य भी लगा दांव पर
Himachal Elections 2022: हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार में उद्योग व परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर को इस बार जसवां परागपुर में भाजपा के बागियों ने घेर लिया है। भाजपा के बागी नेता संजय पराशर और मुकेश ठाकुर की वजह बिक्रम ठाकुर का राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा हुआ है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 11 नंबर सीट जो कि ओपन कैटेगरी में है, पर इस बार मुकाबला पेचीदा हो गया है। हालांकि, इससे पहले बिक्रम ठाकुर आसानी से चुनाव जीतते रहे हैं। यहां इस बार करीब अस्सी हजार मतदाता अपना पसंदीदा प्रत्याशी चुनेंगे।

विधानसभा डिमिटेशन से पहले यहां परागपुर और जसवां अलग अलग चुनाव क्षेत्र थे। लेकिन, राजनीतिक मानचित्र पर कांगड़ा की राजनीति में डिलिमिटेशन के दौरान जसवां चुनाव क्षेत्र खत्म हो गया और कांगड़ा की 16 में से 15 सीटें रह गईं। इस दौरान परागपुर का एक हिस्सा देहरा में चला गया और इस हल्के को जसवां परागपुर के तौर पर पहचान मिली। नादौन, देहरा व चिंतपूर्णी चुनाव क्षेत्रों से सटा यह हल्का इतना लंबा चौड़ा है कि इसके हर बूथ पर एक दिन में नहीं पहुंचा जा सकता है। यहां दो एसडीएम हैं और दो ही विकास खंड हैं। इस चुनाव क्षेत्र में 59 पंचायतें हैं, जिनमें 36 पंचायतें परागपुर की हैं तो 23 पंचायतें जसवां की। यह राजपूत बहुल क्षेत्र है।
दूसरे स्थान पर अनुसूचित जाति के मतदाता हैं। उसके बाद ओबीसी व ब्राह्मण मतदाता आते हैं। इस इलाके में संघ परिवार और भाजपा की पैठ रही है। लेकिन इस बार हालात बदले हैं। भाजपा ने बिक्रम ठाकुर को फिर से प्रत्याशी बनाया है और कांग्रेस की ओर से सुरेंद्र मनकोटिया को टिकट मिला है। लेकिन टिकट न मिलने पर भाजपा टिकट के दावेदार संजय पराशर ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ताल ठोक कर भाजपा को परेशानी में डाल दिया है। यहां दूसरे निर्दलीय मुकेश ठाकुर हैं। जो एक समय बिक्रम ठाकुर के ही करीबी रहे हैं। लेकिन इन दिनों निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं।
बागियों की घेराबंदी से बिक्रम ठाकुर की परेशानियां बढ़ी हैं। यहां बहुकोणीय मुकाबले में भाजपा के वोट बैंक में सेंध लग रही है। जिससे भाजपा की राहें आसान नहीं हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र मनकोटिया का अपना वोट बैंक है। यहां भाजपा प्रत्याशी बिक्रम ठाकुर उसी सूरत में जीत सकते हैं, जब लोग निर्दलीय प्रत्याशी के बजाये कांग्रेस या भाजपा को वोट दें। अगर दोनों ही निर्दलीय पांच पांच हजार से अधिक वोट ले जाते हैं, तो भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी होंगी।
जसवां परागपुर से अभी तक चुने गये विधायक
वर्ष चुने गए विधायक पार्टी संबद्धता
2017 बिक्रम ठाकुर भाजपा
2012 बिक्रम सिंह भाजपा
2007 निखिल राजौर मनु शर्मा कांग्रेस
2003 बिक्रम ठाकुर भाजपा
1998 विप्लव ठाकुर कांग्रेस
1993 विप्लव ठाकुर कांग्रेस
1990 काशमीर सिंह राणा भाजपा
1985 विप्लव ठाकुर कांग्रेस
1982 आज्ञा राम ठाकुर भाजपा
1977 आज्ञा राम ठाकुर जनता पार्टी












Click it and Unblock the Notifications