गुजरात और हिमाचल नतीजों पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किया ऐसा ट्वीट, सियासी हलचल तेज

Acharya Pramod Krishnam tweet गुजरात और हिमाचल के चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के ट्वीट ने सियासी हलचल तेज कर दी है।

Acharya Pramod Krishnam Tweet

Acharya Pramod Krishnam Tweet: हिमाचल में जहां कांग्रेस ने बहुमत से बंपर सीटें लाकर सत्ता में फिर से वापसी की है तो दूसरी तरफ गुजरात में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार कुल 68 सीटों में से कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए सत्ता में वापसी की है। वहीं गुजरात की कुल 182 सीटों में से कांग्रेस महज 17 सीट जीत पाई है। इस बीच हिमाचल प्रदेश और गुजरात में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के ट्वीट ने सियासी हलचल तेज कर दी है।

दरअसल, हिमाचल और गुजरात चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के करीबी माने जाने वाले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ऐसा ट्वीट किया है, जिसके बाद राजस्थान के सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "युवा नेता सचिन पायलट हिमाचल के ऑब्जर्बर थे और हमारे अनुभवी नेता अशोक गहलोत जी "गुजरात" के, आगे मुझे कुछ नहीं कहना।"

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने 40-40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी थी। जिसमें राजस्थान के दो बड़े चेहरे सीएम अशोक गहलोत को गुजरात और सचिन पायलट को हिमाचल की बड़ी जिम्मेदारी मिली थी। बता दें कि पार्टी ने सचिन पायलट को हिमाचल का पर्यवेक्षक बनाया था। वहीं कांगड़ा, मंडी और शिमला में प्रत्याशियों के लिए जमकर प्रचार भी किया था, जहां पार्टी को बंपर जीत मिली है।

इधर, गुजरात में कांग्रेस ने राजस्थान की गहलोत सरकार की योजनाओं को अपनी मेनिफेस्टो में शामिल किया था। साथ ही गहलोत को गुजरात चुनाव का विशेष पर्यवेक्षक बनाया था। गुजरात में गहलोत ने कई रैलियों को संबोधित किया, लेकिन इस बार वो विफल साबित हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+