तबाही के बाद कैसी हो गई है हिमाचल के मनाली की हालत, सामने आया लेटेस्ट Video
Manali visual after flood: पिछले कई दिनों से हर जगह से सिर्फ बारिश से मची तबाही के ही वीडियोज सामने आ रहे हैं। भारी बारिश और बादल फटने या फिर भूस्खलन से अगर कहीं सबसे ज्यादा त्रासदी आई है तो वो है हिमाचल प्रदेश। जी हां! हिमाचल प्रदेश से बीते कई दिनों में ऐसे-ऐसे विजुअल सामने आए हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। अब मनाली से त्रासदी के बाद का वीडियो सामने आया है।
हिमाचल प्रदेश में चाहे मंडी हो या फिर मनाली... उफनती नदी अपने साथ सबकुछ बहाकर ले गई। हर तरफ सिर्फ तबाही ही तबाही नजर आई। भारी तबाही के बाद अब मनाली से सुबह के विजुअल सामने आए हैं, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि बारिश ने सड़कों से लेकर घरों तक के क्या हाल कर दिए।

ड्रोन से ली गई इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क का एक हिस्सा पूरा टूट गया है। सड़क की मरम्मत की कोशिश में कई मजदूर लगे हुए हैं। इसके साथ ही लोग अपने कैमरों में तबाही के बाद का मंजर कैद करने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोग बस यही कामना कर रहे हैं कि भारी तबाही को बर्दाश्त करने की लोगों को हिम्मत मिले।
यहां देखें मनाली का वीडियो...
उफनती ब्यास नदी में जिस तरह से लोगों के घर बह गए, वो मंजर काफी खौफनाक था। बीते दिनों भारी बारिश में कई जगह तो सड़कों का नामोनिशान ही मिट गया। इसका असर ये हुआ कि पर्यटन नगरी मनाली में करीब 90 घंटे तक ब्लैकआउट रहा। कई गांव अंधेरे में डूब गए। इंटरनेट सेवाएं तक ठप्प हो गईं।
हालांकि इंटरनेट बहाल होने के बाद तबाही की तस्वीरें और विजुअल सोशल मीडिया पर आने शुरू हो गए हैं। अब तबाही के बाद का जो वीडियो सामने आया है, वो वाकई हैरान कर देने वाला है। लोग वीडियो देखने के बाद कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये मंजर बेहद डरावना है। बहुत दुखद। एक ने कहा कि देवभूमि हिमाचल में ये मंजर देखकर बहुत दुख हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications