Himachal Elections 2022: चंबा में बीजेपी का दांव पड़ा उल्टा, पति का टिकट काटकर दिया पत्नी को
Himachal Elections 2022: चंबा में बीजेपी का दांव पड़ा उल्टा, पति का टिकट काटकर दिया पत्नी को
Himachal Elections 2022: हिमाचल प्रदेश की राजनीति में चंबा की सियासत में भाजपा का अपना प्रभाव रहा है। यहां लगातार भाजपा चुनाव जीतती रही है। कांगड़ा संसदीय चुनाव क्षेत्र में आने वाले चंबा विधानसभा क्षेत्र में 46 पंचायतें हैं। प्रदेश विधानसभा में तीन नंबर सीट है। यहां 84202 मतदाता हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को यहां से बढत मिली थी। इस बार यहां चुनावों से पहले कुछ ऐसे घटनाक्रम हुए कि यह चुनाव क्षेत्र खासा सुर्खियों में रहा। पहले भाजपा ने यहां अपने मौजूदा विधायक पवन नैयर का टिकट काट दिया।तो दूसरी और कांग्रेस नेता हर्ष महाजन ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।

भाजपा का दामन थामने के बाद हर्ष महाजन ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। जिसके बाद भाजपा ने इंदिरा कपूर को टिकट दे दिया। लेकिन भ्रष्टाचार के एक मामले में भाजपा नेत्री इंदिरा कपूर को सजा हुई तो भाजपा ने उनका भी टिकट काट कर पवन नैयर की पत्नी नीलम नैयर को प्रत्याशी घोषित कर दिया। कांग्रेस पार्टी की ओर से नीरज नैयर व आम आदमी पार्टी की ओर से शशिकांत चुनाव मैदान में हैं। इस बार यहां से भाजपा का चुनाव जीतना इतना आसान नहीं है, जितना पिछली बार था। भाजपा में अंदरूनी कलह के चलते लोगों में पार्टी के प्रति गुस्सा है। भाजपा को इसका आभास उसके आंतरिक सर्वे में हो चुका था। इसी के चलते विधायक पवन नैयर का टिकट काटा, लेकिन आखिर में उनकी पत्नी को ही टिकट देना पडा। जिससे भाजपा की मुशिलें बढी हैं।
चंबा जिला में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। चंबा में एक जमाने में विधायक किशोरी लाल की तूती बोलती थी। उनके निधन के बाद हर्ष महाजन उभरे, लेकिन उन्होंने बाद में चंबा छोड़ दिया। उसके बाद आज तक कांग्रेस के यहां पैर नहीं जम पाये। इस कमी का फायदा भाजपा को मिलता रहा है। चमेरा हाईडल प्रोजेक्ट भी चंबा के लिए वरदान साबित हुआ है। यहां के लोग साधन संपन्न है व पर्यटन लोगो की अजिविका का प्रमुख साधन है।
चंबा के संस्थापक राजा साहिल वर्मा ने ईस्वी में इस शहर का नामकरण अपनी बेटी चंपा के नाम पर किया था। जो बाद में चम्बा कहलाने लगा। बदलते युग में कलकल बहती रावी नदी के किनारे बसा चंबा भी अब बदल रहा है। मशहूर मिंजर मेला व मणिमहेश यात्रा का पहला पड़ाव चंबा में ही होता है। पंजाब के पठानकोट व जम्मू काशमीर से इलाका सटा होने के कारण यहां सिक्ख व मुस्लिम मतदाता भी हैं।
चंबा से अब तक चुने गये विधायक
वर्ष चुने गये विधायक पार्टी संबद्धता
2017 पवन नैयर भाजपा
2012 बी के चौहान भाजपा
2007 बालकृष्ण चौहान भाजपा
2003 हर्ष महाजन कांग्रेस
1998 हर्ष महाजन कांग्रेस
1993 हर्ष महाजन कांग्रेस
1990 किशोरी लाल भाजपा
1985 सागर चंद नैयर कांग्रेस
1982 सागर चंद कांग्रेस
1977 किशोरी लाल जनता पार्टी












Click it and Unblock the Notifications