Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Himachal Elections में बने मिसाल, 105 साल की नारो देवी और 103 साल के सरदार प्यार सिंह ने डाला वोट

Himachal Elections में बने मिसाल, 105 साल की नारो देवी और 103 साल के सरदार प्यार सिंह ने डाला वोट

Himachal Pradesh Vidhan Sabha ELection 2022: हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। हिमाचल चुनाव को लेकर युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग मतदाताओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 105 वर्षीय नारो देवी और 103 साल के सरदार प्यार सिंह ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। 105 साल की नारो देवी ने चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के लाधन मतदान केंद्र पर वोट डाला।

Himachal Pradesh Vidhan Sabha ELection

बता दें, भारत चुनाव आयोग (ईसीआई) ने 80 साल से ऊपर के मतदाताओं को मतपत्र द्वारा मतदान करने की सुविधान प्रदान की गई थी। लेकिन 105 साल की नारो देवी ने इस सुविधा का विकल्प ना चुनकर खुद पोलिंग बूथ पहुंची और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तो वहीं, 103 साल के मतदाता सरदार प्यार सिंह ने वोटिंग की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने 103 वर्षीय सरदार प्यार सिंह की सराहना की।

Himachal Pradesh Vidhan Sabha ELection

चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि 103 साल के सरदार प्यार सिंह मतदान के लिए बाहर निकलकर पोलिंग बूथ तक आए यह उनकी 'अदम्य भावना और उत्साह' को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि 'अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस पर 103 साल के सरदार प्यार सिंह से मिलना और उनका अभिनंदन करना सम्मान की बात है। यहां वह उसी अदम्य भावना और जोश के साथ वोट डालते नजर आ रहे हैं।'

भारी हिमपाक के बावजूद भी भरमौर विधानसभा क्षेत्र में भारी मतदान जारी है। भरमौर के चसक भटोरी मतदान केंद्र पर 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 24 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 412 उम्मीदवार मैदान में हैं। हिमाचल प्रदेश में वोटों की गिनती 8 दिसंबर को गुजरात के साथ होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+