हिमाचल चुनाव 2017: अरुण जेटली ने BJP का घोषणा पत्र किया जारी
शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। शिमला पहुंचे केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने भाजपा के इस विजन डॉक्यूमेंट को जारी किया। भाजपा ने इस विजन डॉक्यूमेंट में सभी वर्गों का ख्याल रखा है। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थय मंत्री जेपी नड्डा, प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार सहित राज्य के कई अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे। भाजपा ने अपने विज डॉक्यूमेंट में पर्यटन, सुशासन, नारी की रक्षा और गर वर्ग को अधिकार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता से स्थान दिया है।

कोटखाई गैंगरेप होगा मुद्दा
भारतीय जनता पार्टी के लिये हिमाचल में बढ़ती बेरोजगारी और मंहगाई प्रमुख मुद्दा नहीं बल्कि प्रदेश की दो बदनुमा घटनाएं, कोटखाई गैंगरेप मर्डर केस और मंडी के फोरेसट गार्ड की हत्या का मामला अहम है। यही वजह है कि भाजपा ने आज शिमला में केन्द्रिय वित्त मंत्री अरूण जेतली की मौजूदगी में अपना घोषणा पत्र जिसे स्वार्णिम दृष्टि पत्र का नाम दिया गया है, को जारी करते हुये इन दोनों घटनाओं का उल्लेख प्रमुखता से किया है। ऐसा करके पार्टी ने कांग्रेस की दु:खती रग पर हाथ रखते हुये लोगों के मन में चुनावी बेला पर इन घटनाओं को एक बार फिर ताजा करने का प्रयास किया है।

ये योजनाएं शुरू करेगी भाजपा
अरुण जेटली ने इसे जारी करते हुये घोषणा की कि भाजपा सत्ता में आते ही कोटखाई की पिड़िता और वन रक्षक होशियार सिंह पर योजना शुरू करेगी। महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गुड़िया योजना के तहत महिला पुलिस थाने और हेल्पलाइन स्थापित होंगे। वहीं भाजपा ने वन रक्षक के नाम पर मुख्यमंत्री कार्यालय में 24 घंटे होशियार हेल्पलाइन सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। भाजपा का दावा है कि ऐसा करने से प्रदेश से माफिया राज जड़ से खत्म होगा।
वहीं भाजपा ने अपने विजन डाक्यूमेंट में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने की घोषणा भी की है। साथ ही ग्रेड 3 और ग्रेड 4 की नौकरियों के लिए इंटरव्यू बंद होंगे और सरकारी पदों पर योग्यता के आधार पर नियुक्तियां होंगी। कॉलेज के छात्रों को लुभाने के लिए भाजपा ने ऐलान किया है कि अगर सरकार बनती है तो कॉलेज छात्रों को लैपटॉप और टैबलेट मिलेंगे। साथ ही एक मासिक एक जीबी डाटा भी मिलेगा। इसके अलावा सरकारी शिक्षण संस्थान फ्री वाईफाई जोन बनेंगे। युवाओं तक नौकरियों के अवसर पहुंचाने के लिए सभी जिलों में वार्षिक रोजगार मेले आयोजित करने की बात भी भाजपा ने अपने विजन डाक्यूमेंट में कही है। बीपीएल परिवारों के छात्र-छात्राओं के लिए स्नातक स्तर तक निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी।

हिमाचल में पर्यटन को भी बढ़ावा देगी भाजपा
पूर्व सैनिकों की मेजर सोमनाथ वाहिनी बनाकर चोरी, डकैती एवं नशीले पदार्थों की रोक के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा खनन, वन एवं पुलिस विभागों से ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा जो अवैध खनन का अंत करने के लिए होगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पंचायतों में सशक्त स्त्री केंद्र बनाने की बात भी बीजेपी ने कही है। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु वाले नागिरकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन और निशुल्क चार धाम यात्रा की सुविधा मिलेगी। भाजपा ने अपने विजन डाक्यूमेंट में नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने की बात कही है। भाजपा ने हिमाचल के सभी मंदिरों को देवभूमि दर्शन सर्किट से जोडक़र धार्मिक पर्यटन को विकसित किए जाने की योजना है। किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने की बात भी बीजेपी के विजन डॉक्यूमेंट में है। भाजपा ने विजन डॉक्यूमेंट में 2022 तक हर गरीब के लिए मकान बनाने की योजना बनाई है। मजदूरों की न्यूतम दिहाड़ी में वृद्धि की बात भी मेनिफेस्टो में कही गई है।

सीएम उम्मीदवार के बारे में क्या बोले जेटली
हिमाचल प्रदेश में सीएम उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर अरुण जेटली ने गोलमोल जवाब दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद हमारे बीच से किसी अनुभवी नेता को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।भाजपा के कई नेता दे चुके हैं कि रणनीति के तहत भाजपा सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी और रिजल्ट आने के बाद मुख्यमंत्री तय किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications