हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में भीषण बस हादसा, कई जिंदगियां खत्म तो कई लड़ रही हैं मौत से जंग
शिमला। हिमाचल प्रदेश से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां कई जिंदगियां मौत के आगोश में समा गईं तो कइयों पर दुर्घटना का ऐसा पहाड़ टूटा है कि उनकी जिंदगी के बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी। बता दें कि एक भीषण बस दुर्घटना में तकरीबन 10 लोगों की जान चली गई वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से कई लोगों को मौत के मुंह मेें से निकाला गया। स्थानीय लोगों के इस प्रयास में पुलिस भी सहयोग कर रही है और रेस्क्यू का काम फिलहाल स्थानीय लोगों के जिम्मे ही चल रहा है। घटना कांगड़ा जिले की है जहां ये बस अनियंत्रित होने से हादसे का शिकार हो गई।












Click it and Unblock the Notifications