हिमाचल विधानसभा का 3 दिवसीय सत्र रद्द, सीएम सुक्खू के कोरोना संक्रमित होने के बाद लिया फैसला
विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने मंगलवार को एक अधिसूचना जारी करते हुए जानकारी दी है कि हिमाचल विधानसभा का 3 दिवसीय सत्र रद्द कर दिया गया है।

Himachal Assembly Session: हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र तीन दिवसीय सत्र 22 दिसंबर से शुरू होकर 24 दिसंबर चलना था, लेकिन अब रद्द कर दिया गया है। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा की ओर से मंगलवार को एक जारी एक अधिसूचना के जरिए इसकी जानकारी दी गई। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार बताया गया था कि तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर से शुरू होगा। हालांकि अब यह सत्र रद्द कर दिया गया है।
दरअसल यह अधिसूचना ऐसे वक्त आई है, जब हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सोमवार को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। बता दें कि सीएम सुक्खू का पीएम मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम था, लेकिन इससे पहले किया गया कोरोना उनका टेस्ट पॉजिटिव आया, जिसके बाद वह 4 दिन तक हिमाचल सदन में क्वारंटाइन रहेंगे।
बता दें कि हिमाचल की नई सरकार का 22 दिसंबर से पहले विधानसभा सत्र शुरू होना था, जिसको 24 दिसंबर तक चलना था। इसी दिन हिमाचल के नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ भी लेनी थी, लेकिन अब सत्र को आगे बढ़ा दिया गया है, हालांकि सत्र के रद्द होने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह फैसला सीएम सुक्खू से कोरोना पॉजिटिव होने के बाद लिया गया है।
गौरतलब है कि हाल ही में 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे, जिसमें 68 विधानसभा सीटों में से 40 जीतकर कांग्रेस ने भाजपा को हराया था और राज्य की सत्ता अपने हाथों में ली। विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 25 सीटें मिली थीं, जबकि तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत दर्ज की थी।












Click it and Unblock the Notifications