जानिए कौन हैं हिमाचल की पहली महिला IPS सतवंत अटवाल त्रिवेदी, जो जल्द संभालेंगी DGP का कार्यभार
Satwant Atwal Trivedi: हिमाचल प्रदेश की पहली महिला IPS अधिकारी सतवंत अटवाल त्रिवेदी जल्द ही पुंलिस महानिदेशक (DGP) का कार्यभाल संभालेंगी। दरअसल, हिमाचल के डीजीपी संजय कुंडू 14 जुलाई तक छुट्टी पर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ये जिम्मेदारी सतवंत अटवाल को दी गई है। इस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
विशिष्ट सेवा के लिए आईपीएस सतवंट अटवाला त्रिवेदी को 26 जनवरी को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है। जिसके बाद वह राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वाली हिमाचल प्रदेश की पहली महिला IPS अधिकारी बन गई हैं। आइए जानते है कौन हैं सतवंट अटवाला त्रिवेदी।

सतवंत अटवाल त्रिवेदी, बिलासपुर की रहने वाली हैं और वह हिमाचल प्रदेश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी हैं। 1996 बैच की IPS अधिकारी सतवंत अटवाल त्रिवेदी फिलहाल स्टेट विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरों की एडीजी हैं। इससे पहले वो केंद्रीय नियुक्ति पर भी रही हैं।
सतवंत अटवाल त्रिवेदी ने साल 2004 से 2009 तक हैदरबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी में भी सेवाएं दी हैं। इतना ही नहीं, सतवंत अटवाल त्रिवेदी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में जाने वाली पहली महिला आईपीएस अधिकारी भी हैं।
वह वर्दी में महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने के लिए जानी जाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सतवंत अटवाल त्रिवेदी की पढ़ाई शिमला में ही हुई है। उन्होंने शिमला के ऑकलैंड स्कूल और फिर सेंट बिड्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। सतवंत अटवाल क्लीनिकल साईकोलॉजी में गोल्ड मेडेलिस्ट भी हैं।
इसके अलावा सतवंत अटवाल त्रिवेदी अमेरिकी का टॉप जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) की एकेडमी से डिप्लोमा भी किया है। सतवंत अटवाल त्रिवेदी BSF में शामिल होने वाली देश की पहनी महिला आईपीएस थीं। उनके पिता भी आईएएस अधिकारी थे और उनके पति अभिषेक त्रिवेदी भी आईपीएस अफसर हैं।
अभिषेक त्रिवेदी 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सतवंत अटवाल नेशनल पुलिस एकेडमी में भी पोस्टेड रह चुकी हैं। साल 2012 में सतवंत अटवाल को पुलिस पदक से नवाजा गया था। सतवंत अटवाल त्रिवेदी ऊना पुलिस अधीक्षक के रूप में जिले की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी भी थीं।
सतवंत अटवाल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वह कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी तो उनके प्रोफेसर ने उन्हें बताया था कि हिमाचल में कोई भी महिला पुलिस अफसर नहीं है। इसी के बाद से सतवंत अटवाल ने सिविल सर्विसेज में जाने के बारे में सोचा। फैसला किया है और प्रदेश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी बनी।












Click it and Unblock the Notifications