हिमाचल प्रदेश: नैना देवी में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश ढेर, दो गिरफ्तार
बिलासपुर। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर के पास शनिवार की सुबह पंजाब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हो रही फायरिंग में एक बदमाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा अन्य दो बदमाश मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर इलाका पंजाब के नंगल से सटा हुआ है, आम तौर पर पंजाब के अपराधी हिमाचल के इस इलाके में आकर शरण लेते हैं। बताया जाता है कि बदमाश गाड़ी लेकर लेकर नैना देवी की तरफ आ रहे थे। इस दौरान पुलिस को बदमाशों के होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हाथापाई भी हुई और फायरिंग शुरू हो गई।
सुरक्षा के मद्देनजर नैना देवी के बस अड्डे का मुख्य मार्ग बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से वहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इस दौरान दोनों तरफ से हुई फायरिंग एक बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
मुठभेड़ की सूचना पर पहुंचे एसएसपी मोहाली कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि यह बदमाश मोहाली से रात को गाड़ी छीन कर यहां पहुंचे थे। इन बदमाशों के खिलाफ सुहाना थाने में आम्र्स एक्ट के अंतर्गत स्नेचिंग और जान से मारने के केस दर्ज हैं। इन बदमाशों में से सन्नी सनी मसीह की मौत हो गई है, जबकि गोल्डी और अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications