देहरा से कांग्रेस उम्मीदवार विप्लव ठाकुर भी हो सकती हैं सीएम पद की दावेदार
शिमला। विप्लव ठाकुर को निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह ने हराया। कांगड़ा जिला के देहरा चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विप्लव ठाकुर इस समय राज्य सभा की मेंबर हैं। उनका कार्यकाल 9 अप्रैल 2020 तक का है। आमतौर पर राज्यसभा के लिये चुने हुये नुमाईंदे को राजनैतिक दल विधानसभा का प्रत्याशी नहीं बनाते,लेकिन यहां यह नियम टूटा। व दस जनपथ की बेहद करीबी विप्लव ठाकुर को देहरा से टिकट मिला।

70 वर्षीय कामरेड परस राम व स्वतंत्रता सेनानी सरला शर्मा की बेटी राजनिति शास्त्र में एम ए है। कांग्रेस पार्टी में वीरभद्र सिंह के बाद कद्दावर नेता हैं। सबको साथ लेकर चलने की कूव्वत उनमें है। उन्हें भावी मुख्यमंत्री के तौर पर भी देखा जा रहा है। विप्लव ठाकुर 1985,1993 व 1998 में हिमाचल विधानसभा की सदस्य रहीं।
1995 से 98 के बीच प्रदेश की राज्य मंत्री रहीं। उसके बाद प्रदेश कांग्रेस की कमान भी उनके पास एक बार रही। बाद में अप्रैल 2014 में राज्य सभा के लिये चुनी गईं। अभी उनका कार्यकाल बचा है। इस बीच पार्टी ने उन्हें देहरा से चुनाव लडऩे को कहा तो उसे उन्होंने माना। जिससे मौजूदा विधायक भाजपा नेता रविन्दर सिंह रवि को कड़ी चुनौती मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications