शराबी पर्यटकों की हिमाचल सीएम ने कर दी मौज! कहा- नशे में धुत पर्यटकों को जेल नहीं होटल पहुंचाएगी पुलिस
Himachal Tourists Rush: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मजा लेने और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बढ़ी पर्यटकों की भारी भीड़ के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐसी राहत दी है, जिसके बाद शराबी पर्यटकों का मजा दोगुना हो जाएगा।
हिमाचल सीएम सुक्खू ने नए साल पर राज्य में घूमने आए शराबी पर्यटकों की मौज कर दी है। उन्होंने कहा कि नशे में धुत पर्यटकों को पुलिस जेल नहीं बल्कि वापस होटल पहुंचाएगी। इसी के साथ सीएम सुक्खू ने कहा कि वह राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना चाहते हैं।

सीएम सुक्खू ने हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शिमला में हफ्ते भर चलने वाले 'विंटर कार्निवल' का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस नशे में धुत्त पर्यटकों को जेल के बजाय वापस होटल में भेजेगी। मैं सभी पर्यटकों से नियमों के पालन करने का आग्रह करता हूं।
Recommended Video
कोई झूमे को हवालात नहीं भेजना- सीएम सुक्खू
अपने बयान में सीएम सुक्खू ने कहा कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर प्रदेश आने वाले पर्यटक अगर ज्यादा झूम जाए, तो उसे हवालात की सैर नहीं करवानी है। उसको उसके होटल में छोड़ना है और आराम से उसको सुलाना है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पर्यटकों को यह एहसास नहीं होना चाहिए कि वह इंजॉय करने आए थे और हवालात की सैर कर रहे हैं।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में क्रिसमस-न्यू ईयर की छुट्टियों वाले हफ्ते के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। विनाशकारी बाढ़ के कारण आर्थिक नुकसान से जूझ रहे राज्य का टारगेट अपनी पर्यटन क्षमता का लाभ उठाना है।
इसी के साथ सीएम सुक्खू ने कहा, "हम राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना चाहते हैं। हमने होटल, ढाबा और रेस्तरां खोले हैं, जो 20 दिसंबर से 5 जनवरी तक 24 घंटे काम करेंगे। ताकि पर्यटकों को किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े।"
लंबे जाम पर क्या बोले सीएम?
सुक्खू ने कहा कि 30,000 से अधिक पर्यटकों ने राज्य का दौरा किया, जिससे पहाड़ी इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम हुआ, जैसा कि सोशल मीडिया पर देखा गया। उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार ने पर्यटकों की देखभाल के लिए विशेष उपाय लागू किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications