अटल ने 14 साल पहले की थी इस शख्स के सीएम बनने की भविष्यवाणी, साबित हुई सही

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी करीब 14 साल पहले ही स्वार्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने हिमाचल प्रवास के दौरान कर दी थी। उस समय इस बात को न तो खुद जय राम ने गंभीरता से लिया न ही भाजपा के नेताओं ने। कोई सोच भी नहीं सकता था कि जय राम ठाकुर एक दिन सीएम बनगे। लेकिन वाजपेयी की कही बात आखिर सच्च साबित हुई और आज वह प्रदेश के सीएम है।

cm jairam thakur statement on atal bihari vajpayee

उन्हीं यादों को ताजा करती एक तस्वीर सीएम जयराम ठाकुर ने ट्वीट की है। बात 2004 की है जब वाजपेयी मनाली में प्रीणी के अपने आवास में कुछ दिन बिताने आये थे। आम तौर पर प्रीणी में घर बनाने के बाद वाजपेयी सुकून के कुछ पल बिताने हिमाचल आते रहते थे। जयराम ठाकुर बताते हैं कि जब वाजपेयी वापिस दिल्ली जाने लगे तो तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिलने के बाद वाजपेयी ने उनसे मजाक में बात कहीं जो उन्हें भूली नहीं है।

अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा कि ठीक है वर्तमान भी मिल लिए और कोई भावी है तो वह भी आ जाए। सामने हम लोग खड़े थे। हम हंसने लगे। जयराम बोले उस वक्त यह मालूम नहीं था कि वह भावी मुख्यमंत्री होंगे और अटल जी एक तरह से हमारे भविष्य की बात कर रहे थे। वाजयेयी जब भी प्रीणी आते तो जय राम ठाकुर विधायक के रूप में मिलते थे।

सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि मुझे परिवार के साथ फोटो खींचना था। वहां परिस्थिति ऐसी बनी कि अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली। संयोग से उनके एक निजी सहायक फतेह सिंह मेरे निर्वाचन क्षेत्र से थे तो उन्होंने उनके कान के पीछे कहा ये मेरे विधायक हैं आपके साथ फोटो खींचना चाहते हैं? वह कुर्सी पर बैठे और मेरे साथ और मेरे पत्नी-बच्चों के साथ फोटो खींचा। यह फोटो मैंने आज भी संभालकर रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+