हिमाचल कैबिनेट बैठक: तीसरी से सातवीं तक के स्कूल खोलने का फैसला, लिए गए कई अहम निर्णय

नई दिल्ली, 08 नवंबर: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में अहम फैसले लिए गए। इस कैबिनेट बैठक में सीएम जयराम ठाकुर ने कई बड़े और अहम फैसले लिए हैं। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने 10 नवंबर से तीसरी से सातवीं कक्षा तक के स्‍कूल भी खोलने का निर्णय लिया है। पहली व दूसरी की कक्षाएं 15 नवंबर से खोलने पर विचार किया गया है। सरकार को चार उपचुनाव में हार का झटका लगने के बाद पहली बार मंत्रिमंडल की बैठक हुई।

cm Jai Ram Thakur Himachal Cabinet Meeting Decision Important decisions taken

कैबिनेट बैठक में 15 नवंबर से पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाने का फैसला लिया गया। आठवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं पूर्व की तरह जारी रहेंगी। सर्दी, खांसी, बुखार और जुकाम के लक्षण वाले विद्यार्थियों को स्कूलों में नहीं आने की अपील की गई है। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर समीक्षा की गई।

सरकार ने प्रदेश में सभी बसें 100 फीसद क्षमता के साथ चलेंगी। अभी तक कोविड-19 प्रोटोकाल को देखते हुए बसों में 50 फीसद क्षमता के साथ यात्रियों को सफर करवाने का प्रावधान था। अब बसों में पूरी क्षमता के साथ यात्रियों को सफर करवाया जा सकेगा।

जयराम ठाकुर कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश राजकीय दन्त महाविद्यालय शिमला के पीजी-एमडीएस विद्यार्थियों की छात्रवृति 1 अप्रैल, 2021 से 5000 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने की मंजूरी दी। अब प्रथम वर्ष के एमडीएस विद्यार्थियों को 35 हजार रुपये के स्थान पर 40 हजार रुपये, द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को 40 हजार रुपये के स्थान पर 45 हजार रुपये और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को 45 हजार रुपये के स्थान पर 50 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+