चंबाः चंडीगढ़ से आ रही 35 लोगों से भरी बस खाई में पलटी, 5 लोगों की मौत

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चांबा जिले में मंगलवार की सुबह चंडीगढ़ से आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसा सुबह करीब साढ़ छह बजे हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस में करीब 35 लोग सवार थे। अब तक 15 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह हादसा चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हडोठा के पास हुआ।

chandigarh chamba hrtc bus accident many people died and injured

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत खाई में उतर गए व राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस और प्रशासन भी कुछ देर में ही मौके पर पहुंच गया। यह बस चंडीगढ़ से पठानकोट होते हुए चंबा आ रही थी। बस में कई लोग चंडीगढ़ से होली मनाने घर आ रहे थे। लेकिन चंबा से कुछ दूरी पर ही यह हादसा हो गया। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल में एक ही डॉक्टर होने के चलते अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे की सूचना मिलते ही चंबा के विधायक पवन नैयर भी अस्पताल में पहुंचे। अव्यवस्था देखकर विधायक विफर उठे। विधायक ने सीएम जयराम ठाकुर को फोन कर बदहाल व्यवस्था से अवगत करवाया व नाराजगी जताई। विधायक ने कहा घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया। जबकि चिकित्सक डेढ़ घंटे बाद अस्पताल पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+