हिमाचल प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

कांगड़ा में जो जीता वही बना हिमाचल का 'सिकंदर', भाजपा को 15 में 11 सीटें

By Rajeevkumar Singh
Google Oneindia News

शिमला। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा ने इस बार सत्तारूढ़ दल कांग्रेस से मुंह मोड़ लिया व भाजपा की झोली में 11 सीटें डालकर इतिहास कायम कर दिया। पिछली बार कांगड़ा से कांग्रेस को दस सीटें मिली थीं तो सरकार बनी लेकिन इस बार कांग्रेस यह सिलसिला दोहरा नहीं पाई व भाजपा ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की जिससे शिमला की सत्ता का रास्ता आसान हुआ। कांगड़ा जिला के सभी 15 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये हैं जिसमें भाजपा के 11, कांग्रेस के तीन व एक निर्दलीय ने चुनाव जीता है। जानिये किस सीट से कौन विजयी रहा।

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र

धर्मशाला विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार किशन कपूर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुधीर शर्मा को 2997 वोटों से पराजित किया। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार किशन कपूर को 26050 मत तथा कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुधीर शर्मा को 23053 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय उम्मीदवारों में पवन चौधरी को 471, अश्वनी काजल को 307, निशा कटोच को 133, अनूप धीमान को 273, कमल कुमार को 1655, दिग्विजय पुरी को 285, पंकज कुमार को 1726, रविन्द्र राणा को 2127, विकास चौधरी, 281 तथा सुभाष चंद शुकला 127 मत प्राप्त हुये, जबकि 525 व्यक्तियों ने नोटा का प्रयोग किया।

देहरा विधानसभा क्षेत्र

देहरा विधानसभा क्षेत्र

देहरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार होशियार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रविन्द्र रवि को 3914 वोटों से पराजित किया। निर्दलीय उम्मीदवार होशियार सिंह को 24206, रविन्द्र रवि को 20292 तथा कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार विप्लव ठाकुर को 8289 मत हासिल हुए । इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार विपिन चंद को 194, मनोहर लाल शर्मा को 393 तथा सुरेश चौधरी 337 मत प्राप्त हुये, जबकि 903 वोटरों ने नोटा का प्रयोग किया।

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मुल्ख राज ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार किशोरी लाल को 12669 वोटों से पराजित किया। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मुल्ख राज को 32102 मत तथा कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार किशोरी लाल को 19433 वोट प्राप्त हुए। निर्दलीय उम्मीदवार रमेश चंद को 510 तथा वीर सिंह को 331 मत प्राप्त हुये जबकि 577 व्यक्तियों ने नोटा मत का प्रयोग किया।

जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र

जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र

जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रविन्द्र कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार यादवेन्द्र गोमा को 10710 मतों से पराजित किया। भाजपा के रविन्द्र कुमार को 29357 मत तथा कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार यादवेंद्र गोमा को 18647 मत प्राप्त हुये। निर्दलीय उम्मीदवार केहर सिंह को 1082, मुरली धर को 440 तथा महेन्द्र कुमार को 387 मत प्राप्त हुये जबकि 246 वोटरों के नोटा का प्रयोग किया।

पालमपुर विधानसभा क्षेत्र

पालमपुर विधानसभा क्षेत्र

पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार आशीष बुटेल ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार इन्दु गोस्वामी को 4324 मतों से पराजित किया । कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार आशीष बुटेल को 24252 तथा भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार इन्दु गोस्वामी को 19928 मत प्राप्त हुए।निर्दलीय उम्मीदवार बाल मुकंद को 213, लेख राज को 390, कपूर चंद चौधरी को 169, प्रवीण कुमार को 3198, बेनी प्रसाद को 1760 तथा सुरेश कुमार को 263 मत प्राप्त किये, जबकि 435 व्यक्तियों ने नोटा का प्रयोग किया।

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुजान सिंह पठानिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार किरपाल परमार को 1284 मतों से पराजित किया। कांग्रेस के उम्मीदवार सुजान सिंह पठानिया को 18962 तथा भाजपा के उम्मीदवार किरपाल परमार को 17678 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय उम्मीदवार ओम प्रकाश को 830, रसाल सिंह को 392, अशोक कुमार सोमल को 375, डॉ राजन सुशांत को 6205, बलदेव ठाकुर को 13090 तथा विधि चंद शर्मा को 580 मत प्राप्त हुए, जबकि 329 व्यक्तियों ने नोटा का प्रयोग किया।

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चन्द्र कुमार को 8213 मतों से पराजित किया। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अर्जुन सिंह को 36999 तथा कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चन्द्र कुमार को 28786 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय उम्मीदवार मंजना देवी को 266, रूस्तम सिंह को 314, हरबंस लाल धीमान को 236 तथा राकेश कुमार को 315 मत प्राप्त हुये जबकि 518 व्यक्तियों ने नोटा का प्रयोग किया।

इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र

इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र

इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रीता धीमान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कमल किशोर को 1095 मतों से पराजित किया। भाजपा की उम्मीदवार रीता धीमान को 29213 तथा कांग्रेस उम्मीदवार कमल किशोर को 28118 मत प्राप्त हुए।निर्दलीय उम्मीदवार सुशील कुमार ने 952, तिलक राज ने 188, बलवंत सिंह ने 217 तथा लक्ष्मण दास ने 502 मत प्राप्त किये, जबकि 668 व्यक्तियों ने नोटा का प्रयोग किया।

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रमेश ध्वाला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार संजय रत्न को 6464 मतों से पराजित किया। भाजपा के उम्मीदवार रमेश ध्वाला को 27914 तथा कांग्रेस के उम्मीदवार संजय रत्न को 21450 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय उम्मीदवार प्रताप सिंह ने 387 तथा विजेन्द्र कुमार ने 3529 मत प्राप्त किये, जबकि 419 व्यक्तियों ने नोटा का प्रयोग किया।

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार सरवीण चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार मेजर विजय सिंह मनकोटिया को 6147 मतों से पराजित किया। भाजपा के उम्मीदवार सरवीण चौधरी को 23104 तथा निर्दलीय उम्मीदवार मेजर विजय सिंह मनकोटिया को 16957 तथा कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार केवल सिंह पठानिया को 16333 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय उम्मीदवार बनारसी दास डोगरा को 516 देस राज चौधरी को 1108 तथा रमेश कुमार को 1111 मत प्राप्त हुए जबकि 1010 व्यक्तियों ने नोटा का प्रयोग किया।

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पवन काजल ने भाजपा के उम्मीदवार संजय चौधरी को 6208 मतों से पराजित किया। कांग्रेस के उम्मीदवार पवन काजल को 25549 तथा भाजपा के उम्मीदवार संजय चौधरी को 19341 मत प्राप्त हुए।निर्दलीय उम्मीदवार रवि चंद को 408, विजय कुमार को 225, कुलदीप सिंह को 482 तथा डॉ राजेश शर्मा को 11805 मत प्राप्त हुये, जबकि 656 व्यक्तियों ने नोटा का प्रयोग किया।

नगरोटा विधानसभा क्षेत्र

नगरोटा विधानसभा क्षेत्र

नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार अरूण कुमार ने कांग्रेस के उम्मीदवार जीएस बाली को 1000 मतों से पराजित किया। भाजपा के उम्मीदवार अरूण कुमार को 32039 तथा कांग्रेस के उम्मीदवार जीएस बाली को 31039 मत प्राप्त हुए।निर्दलीय उम्मीदवार पिंकी देवी ने 344 तथा नवनीत ने 384 मत प्राप्त हुए, जबकि 547 व्यक्तियों ने नोटा का प्रयोग किया।

जसवां-परागपुर

जसवां-परागपुर

जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार विक्रम ठाकुर ने कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेन्द्र सिंह मनकोटिया को 1862 मतों से पराजित किया। भाजपा के उम्मीदवार विक्रम ठाकुर को 23583 तथा कांग्रेस के उम्मीदवार सुरिन्द्र मनकोटिया को 21721 मत प्राप्त हुए।निर्दलीय उम्मीदवार होशियार सिंह को 203, अनूप कुमार को 82, अमित कुमार को 48, ओम प्रकाश को 47, गगनदीप पराशर को 428, मुजेश कुमार को 395 तथा हंस राज को 4075 मत मिले, जबकि 342 व्यक्तियों ने नोटा का प्रयोग किया।

सुलह विधानसभा क्षेत्र

सुलह विधानसभा क्षेत्र

सुलह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार विपिन परमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जगजीवन पाल को 10291 मतों से पराजित किया। भाजपा के उम्मीदवार विपिन परमार को 38173 तथा कांग्रेस के उम्मीदवार जगजीवन पाल को 27882 मत प्राप्त हुए।निर्दलीय उम्मीदवार महेन्द्र सिंह को 388, लेख राज को 728, कुमारी बंदना को 166, विक्रम सिंह राणा को 460 तथा विशाल सिंह को 972 मत प्राप्त हुये जबकि 555 वोटरों ने नोटा का प्रयोग किया।

नुरपूर विधानसभा क्षेत्र

नुरपूर विधानसभा क्षेत्र

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार राकेश पठानिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार अजय महाजन को 6642 मतों से पराजित किया। भाजपा के उम्मीदवार राकेश पठानिया को 34871 तथा कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अजय महाजन को 28229 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय उम्मीदवार हरनाम सिंह को 484 मत प्राप्त हुये जबकि 454 व्यक्तियों ने नोटा का प्रयोग किया।

<strong>Read Also: जानिए हिमाचल में कब-कब लहराया भगवा, भाजपा में धूमल युग का अंत </strong>Read Also: जानिए हिमाचल में कब-कब लहराया भगवा, भाजपा में धूमल युग का अंत

Comments
English summary
BJP won 11 seats in Himachal Pradesh in Kangra Area.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X