Himachal Election 2022: BJP ने 62 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सीएम जयराम ठाकुर सिराज से लड़ेंगे चुनाव

Himachal Election 2022: 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly election) होंगे। विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बुधवार 19 अक्टूबर की सुबह बीजेपी हाईकमान की ओर से 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। बीजेपी ने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) को सिराज से तो अनिल शर्मा को मंडी से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सतपाल सिंह सत्ती को ऊना से प्रत्याशी घोषित किया है। लेकिन, इस बार बीजेपी ने प्रेम कुमार धूमल का पत्ता साफ कर दिया है।

BJP releases a list of 62 candidates for the upcoming Himachal Pradesh Assembly election

Recommended Video

    Himachal Election 2022: BJP-Congress की List जारी, सिराज से Jairam मैदान में | वनइंडिया हिंदी |*News

    बता दें कि प्रेम कुमार धूमल कद्दावर नेता है और पिछले चुनाव में बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावे दार भी थे। लेकिन, इस बार बीजेपी ने प्रेम कुमार धूमल को चुनाव मैदाम में नहीं उतारा है। बीजेपी ने बुधवार 19 अक्टूबर को जो लिस्ट जारी की है उसमें वर्तमान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को सिराज से, हंस राज को चुराह (एससी), डॉ. जनक राज को भरमौर (एसटी) से टिकट दिया है। वहीं, इंदिरा कपूर को चम्बा से, डीएस ठाकुर को डलहौजी से, विक्रम जरियाल को भटियात से उम्मीदवार घोषित किया है।

    रणवीर सिंह निक्की को नूरपुर से, रीता धीमान को इंदौरा (एससी) से, राकेश पठानिया को फतेहपुर से, संजय गुलेरिया को ज्वाली से, विक्रम ठाकुर को जसवां-प्रांगपुर से, रविंदर धीमान को जयसिंहपुर (एससी) से, विपिन सिंह परमार को सुलह से, अरुण कुमार मेहरा (कूका) को नगरोटा से टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस से भाजपा में आई पवन काजल को कांगड़ा से उम्मीदवार बनाया है। शाहपुर से सरवीण चौधीर को, धर्मशाला से राकेश चौधरी को, पालमपुर से त्रिलोक कपूर को, बैजनाथ (एससी) से मुल्खराज प्रेमी को, लाहौल और स्पिति से रामलाल मारकण्डेय को, मनाली से गोविंद सिंह ठाकुर को टिकट दिया है।

    बन्जार से सुरेंद्र शौरी, अन्नी से लोकेंद्र कुमार, करसोग से दीपराज कूपर, सुंदरनगर से राकेश जम्वाल, नाचन से विनोद कुमार, दरंग से पूरन चंद ठाकुर, जोगिन्द्रनगर से प्रकाश राणा, धर्मपुर से रजत ठाकुर, मण्डी से अनिल शर्मा, बल्ह से इंद सिंह गांधी, सरकाघाट से दलीप ठाकुर, भोरंज से अनिल धीमान, सुजानपुर से रणजीत सिंह, हमीरपुर से नरेंद्र ठाकुर, नादौन से विजय अग्निहोत्री को उम्मीदवार बनाया है। चिन्तपुरनी से बलबीर सिंह चौधरी, गगरेट से राजेश ठाकुर, ऊना से सतपाल सिंह सत्ती, कुटलैहड से बीरेंद्र कंवर, झंझूता से जे.आर. कटवाल, घुमारवीं से राजेंद्र गर्ग, बिलासपुर से त्रिलोक जम्वाल, श्रीनैना देवीजी से रणधीर शर्मा को टिकट दिया है।

    वहीं, गोविंद राम शर्मा को अर्की से, लखविंद्र राणा को नालागढ़ से, सरदार परमजीत सिंह पम्मी को दून से, राजेश कश्यप को सोलन से, राजीव सैजल को कसौली से, रीना कश्यप को नाहन से, नारायण सिंह को रेणुकाजी से, सुखराम चौधरी को पावंटा साहिब से, बलदेव तोमर को शिलाई से, बलवीर वर्मा को चौपाल से, अजय श्याम को ठियोग से, सुरेश भारद्वाज को कसुम्पटी से, संजय सूद को शिमला से, रवि मेहता को शिमला ग्रामीण से, चेतन बरागटा को जुब्बल-कोटखाई से, शशि बाला को रोहडू से और सूरत नेगी को किन्नौर से उम्मीदवार बनाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+