Himachal By Poll: 6 सीटों पर बागी विधायकों को मौका, उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट

Himachal Assembly By Elections: भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में आगामी उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से छह सीटों पर कांग्रेस के बागी विधायकों को मौका दिया गया है।

पार्टी की ओर से एक जून को हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में 6 सीटों पर कांग्रेस से बीजेपी में आए 6 विधायकों को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Himachal Assembly By Elections

बागी विधायकों को भाजपा से मौका

पार्टी की ओर से धर्मशाला से सुधीर शर्मा, लाहौल और स्पीति से रवि ठाकुर, सुजानपुर से राजिंद्र राणा, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देविन्दर कुमार (भुट्टो) को चुनाव मैदान में उतारा है। बता दें कि इन सीटों पर ये नेता ही पहले से विधायक रह चुके हैं। लेकिन अब भाजपा की ओर से चुनाव लड़ेंगे।

हाल ही में 23 मार्च को हिमाचल प्रदेश में तीन निर्दलीय विधायक और छह बागी कांग्रेस सदस्य भाजपा में शामिल हो गए। इन बागी विधायकों में वो एमएलए भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले महीने राज्यसभा चुनाव में भाजपा कैंडिडेट के पक्ष में मतदान करके हिमाचल की सियासत में उथल-पुथल मचा दिया था।

हाल ही में बीजेपी में हुए शामिल

अयोग्य ठहराए गए विधायक - सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, राजिंदर राणा, इंदर दत्त लखनपाल, चेतन्य शर्मा और देविंदर कुमार भुट्टो को केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजदूगी में पार्टी के अंदर स्वागत किया था।

इन छह सीटों के लिए उपचुनाव 1 जून को होंगे, जिस दिन लोकसभा चुनाव के 7वें चरण के तहत चार लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। बता दें कि इन सभी छह विधायकों को 29 फरवरी को अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

इधर, बागी विधायकों को बीजेपी की ओर से प्रत्याशी घोषित करने पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इससे साबित होता है कि बीजेपी खरीद-फरोख्त में लगी है। राज्य की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+