हिमाचल प्रदेश: बीजेपी ने अपने प्रत्याशी कर लिए हैं तय, बस घोषणा बाकी

भाजपा में लिस्ट को ग्रीन सिग्नल देने के लिए दिल्ली में बैठकों का दौर रविवार को भी जारी रहा। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम लाल के घर पर हिमाचल भाजपा के नेताओं की बैठक चलती रही।

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने हालांकि अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं। लेकिन लिस्ट जारी होने में हो रही देरी के चलते कई नेता असमंजस में हैं। उनका इंतजार लंबा होता जा रहा है। इस बीच आज पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के दौरे पर रवाना हो गए हैं। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि अभी भी 10 सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कि उम्मीदवारों की लिस्ट के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा, कुछ सीटों पर स्थिति साफ नहीं है। ऐसे में लिस्ट जारी करने में देर हो रही है। भाजपा में लिस्ट को ग्रीन सिग्नल देने के लिए दिल्ली में बैठकों का दौर रविवार को भी जारी रहा। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम लाल के घर पर हिमाचल भाजपा के नेताओं की बैठक चलती रही। इन बैठकों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और नेता विपक्ष प्रेम कुमार धूमल शामिल हुए। भाजपा की ओर से तय किए नामों में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए अनिल शर्मा की मंडी सदर से टिकट पक्की हो गई है। वहीं चंबा से पवन नैयर को भी भाजपा टिकट देगी। जबकि नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल इस बार सुजानपुर से चुनाव लड़ेंगे। पिछली बार उन्होंने हमीरपुर सीट से चुनाव लड़ा था। सुजानपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर को हमीरपुर से उतारा जाएगा। उधर सीएम वीरभद्र सिंह के साले की पत्नी ज्योति सेन कुसुंपटी सीट से इस बार भाजपा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साले की पत्नी ज्योति को मैदान में उतारेगी। उन्होंने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

BJP has decided his candidates in Himachal Pradesh

बीजेपी इन पर खेलेगी दांव

चंबा : चुराह हंसराज, चंबा पवन नैयर, डलहौजी बीएस ठाकुर, भटियात विक्रम जरियाल, भरमौर जिया लाल

कांगड़ा : फतेहपुर कृपाल परमार, जवाली अजरुन सिंह, देहरा रविंद्र रवि, जसवां परागपुर विक्रम ठाकुर, सुलह विपिन परमार, नगरोटा बगवां अरुण मेहरा, शाहपुर सरवीण चौधरी व बैजनाथ से मुल्ख राज प्रेमी का नाम तय है। धर्मशाला में किशन कपूर व उमेश दत्त में से एक नाम तय होगा। नूरपुर, कांगड़ा और इंदौरा सीट पर अभी संशय बना हुआ है। ज्वालामुखी में रमेश धवाला व इंदु गोस्वामी के नाम की चर्चा है। जयसिंहपुर आत्मा राम व रवि धीमान में टक्कर है। शांता कुमार की गृह सीट पालमपुर में अभी तय नहीं हो पाया है।

लाहौल स्पीति : रामलाल मार्कंडेय का टिकट तय है जबकि किन्नौर में सूरत नेगी और तेजवंत नेगी के बीच मुकाबला है।

कुल्लू : मनाली गोबिंद ठाकुर, कुल्लू महेश्वर सिंह, आनी किशोरी लाल का नाम तय है। बंजार से सुरेंद्र व खीमी राम के नाम पर चर्चा होगी।

मंडी : करसोग हीरा लाल, सुंदरनगर राकेश जम्वाल, नाचन विनोद कुमार, सराज जयराम, जोगेंद्रनगर गुलाब सिंह ठाकुर, द्रंग जवाहर ठाकुर, मंडी अनिल शर्मा, बल्ह महंत राम या इंद्र सिंह गांधी, सरकाघाट कर्नल इंद्र सिंह, धर्मपुर महेंद्र सिंह पर सहमति बनी है।

हमीरपुर : भोरंज अनिल धीमान, सुजानपुर प्रेम कुमार धूमल, बड़सर बलदेव शर्मा, नादौन विजय अग्निहोत्री, हमीरपुर से नरेंद्र ठाकुर को उतारा जाएगा।

ऊना : चिंतपूर्णी बलबीर चौधरी, गगरेट सुशील कालिया, हरोली लखविंद्र लक्खी, ऊना सतपाल सत्ती व कुटलैहड़ वीरेंद्र कंवर चेहरा होंगे।

सोलन : नालागढ़ कृष्ण लाल ठाकुर, दून परमजीत पम्मी, सोलन डॉ. धीमान, कसौली राजीव सहजल का नाम तय है। अर्की से गोविंद राम शर्मा व रत्न पाल में से एक प्रत्याशी होगा।

सिरमौर : पच्छाद सुरेश कश्यप, नाहन राजीव बिंदल, रेणुका हिरदाराम, पांवटा सुखराम, शिलाई बलदेव सिंह तोमर का नाम तय है।

शिमला : चौपाल बलबीर वर्मा, ठियोग राकेश वर्मा, कसुम्पटी ज्योति सेन (वीरभद्र की रिश्तेदार), शिमला शहरी सुरेश भारद्वाज, जुब्बल नरेंद्र बरागटा, रामपुर प्रेम सिंह द्रैक, रोहड़ धीरटा का नाम तय है। शिमला ग्रामीण से ईश्वर रोहाल या रवि मेहता पर चर्चा होगी।

बिलासपुर : झंडूता रिखी राम कौंडल, बिलासपुर सुरेश चंदेल और नयनादेवी रणधीर शर्मा के नाम पर मुहर लगी है। घुमारवीं में राजेंद्र गर्ग व महेंद्र धर्माणी पर चर्चा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+