हिमाचल: खेतों पर काम करता किसान नदी में बह गया, पुलिस ने ड्रोन से शुरू किया सर्च ऑपरेशन
सिरमौर। मानसूनी बारिश हिमालय के अंचल में बसे पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी खूब हो रही है। ऐसे में दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। यहां सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के पुरूवाला में एक किसान अपने खेतों पर काम कर रहा था। उसका खेत बाता नदी के नजदीक है। उसी दौरान किसान फिसलकर नदी की धारा में बहने लगा। अन्य लोगों को जब पता चला तो किसान को खोजा जाने लगा।
सूचना पुलिस तक पहुंचा दी गई। जिसके बाद पुलिस ने उस इलाके में ड्रोन उड़ाया। सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। मगर, खबर लिखे जाने तक किसान का कोई पता नहीं चल पाया। संवाददाता ने बताया कि, ग्राम पंचायत पुरूवाला के गांव बल्लूवाला का 40 वर्षिय किसान गुरविंद्र सिंह अपने परिवार के साथ नदी के साथ लगते अपने खेतों में काम करने गया था।
उत्तराखंड बॉर्डर पर दिखा चाइनीज विमान, निपटने के लिए ये काम कर रहे ITBP के जवान
गुरविंद्र सिंह जब नदी किनारे गया तो अचानक ही फिसल कर धारा में बह गया। नदी में पानी का बहाव अधिक होने के चलते किसान का पता नहीं सका। वह डूबने लगा। जिसके बाद परिजन उधर दौड़ पड़े। फिलहाल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि व्यक्ति की तलाश जारी है।