हिमाचल प्रदेश में कल रात से हो रही बारिश से इन इलाकों में आई बाढ़, 9 लोगों की हुई मौत
शिमला, जुलाई 28। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हुई भूस्खलन की घटना के बाद राजधानी शिमला और कूल्लु में मूसलाधार बारिश कहर देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक, शिमला और आसपास के इलाकों में मंगलवार रात से हो रही तेज बारिश में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं। ये जानकारी आपदा प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।
Recommended Video

कूल्लु में मणिकर्ण की ब्रह्म नदी में आई बाढ़
राज्य आपदा प्रबंधन के डायरेक्टर सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि कुल्लू जिले में 4 और चंबा में 1 व्यक्ति के मारे जाने की आशंका है। वहीं लाहौल-स्फीति में भी तीन लोगों की मौत हो गई है। कुल्लू में एक 26 वर्षीय महिला पूनम और उसका चार वर्षीय बेटा निकुंज ब्रह्म गंगा नदी में आए अचानक तेज बहाव में बह गया। ये घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। इसके अलावा एक अन्य महिला और पुरुष भी अचानक आए पानी के तेज बहाव में बह गए।
ITBP ने शुरू किया तलाशी अभियान
सुदेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे उदयपुर में बादल फटने की वजह से तेज बारिश शुरू हुई जो पूरी रात जारी रही। अचानक आई बाढ़ में दो टेंट मजदूर और एक जेसीबी भी बह गई हैं। उन्होंने बताया कि ITBP के जवानों ने पूरी रात लापता लोगों की तलाश की है, लेकिन पानी के तेज बहाव की वजह से लापता लोगों की अभी तक कोई खबर नहीं है। साथ ही तलाशी अभियान में भी दिक्कतें आ रही हैं।
लाहौल स्फीति में NDRF की टीमें कर रही हैं रेस्क्यू
लाहौल स्फीति के डिप्टी कमीश्नर नीरज कुमार ने बताया है कि भूस्खलन के मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए NDRF की टीमें काम कर रही हैं। इसके अलावा एक टीम को और यहां के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एनडीआरएफ द्वारा त्वरित बचाव अभियान के लिए मौके पर आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications