हिमाचल प्रदेश के चंबा से 16 पर्वतारोहियों से संपर्क टूट, 10 विदेशी भी शामिल
शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के पांगी इलाके से 16 लोगों का ट्रेकिंग ग्रुप जिसमें 10 विदेशी भी शामिल हैं बेमौसम हुई बर्फबारी के बाद लापता हो गया है। हालांकि इस ग्रुप में मौजूद विदेशी नागरिक किस देश के हैं इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। वहीं, चंबा की एसपी की मानें तो इस ग्रुप को शनिवार को बेस कैंप लौटना था, लेकिन उनसे संपर्क टूट गया। इस ग्रुप को खोजने के लिए रेस्कयू टीम को भेज गया है।

पिछले कुछ दिनों में हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी व हिमपात की वजह से बीच रास्ते में फंसे कई लोगों को रेस्कयू कर निकाला गया है। लेकिन अब ताजा जानकारी मिली है कि 16 पर्वतारोही जो चंबा जिला के पांगी में पर्वतारोहण के लिये गये थे, उनसे 29 सितंबर के बाद से संपर्क नहीं हो पाया है। इस दल में 10 विदेशी पर्वतारोही भी शामिल हैं।
चंबा की एसपी मोनिका भुटुंगरू ने अनुसार, 16 लोगों का एक ग्रुप हिमाचल में चंबा के पांगी नामक जगह की ऊंची पहाडियों पर ट्रेकिंग के लिए गया हुआ था। उन्होंने बताया कि यह ग्रुप पांगी के हिल्तवान इलाके में 17 सितंबर को पहुंचा था। जिसके दो दिन बाद इन्होंने भुजपत्रा के पहाड़ों पर चढ़ाई शुरू की। इस बीच ग्रुप पहाड़ों में ही रहा लेकिन इनके पोर्टर नीचे उतर आए।
ग्रुप के लोगों ने पोर्टर्स से भुजपत्रा पहाड़ों पर ही 29 सितंबर को मिलने के लिए कहा। लेकिन शनिवार को जब पोर्टर्स ने ग्रुप से संपर्क साधने की कोशिश की तो वे ऐसा नहीं कर सके। उन्होंने बताया कि इस ग्रुप को तलाश करने के लिए रेस्कयू टीम को भेजा गया है। इस टीम में पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय पोर्टर और पर्वातारोही भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications