Hathras Hadsa: हाथरस आश्रम की पूरी कहानी सेवादार की जुबानी, हैरान कर देंगी यह बातें
Sakar Hari Hathras Hadsa Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए हादसे का जिम्मेदार भोले बाबा उर्फ साकार हरि है। घटना के बाद से ही वह फरार है। इसी बीच वन इंडिया हिंदी की टीम हाथरस आश्रम पहुंची और यहां से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानने का प्रयास किया। One India Hindi टीम ने यहां के सेवादार से खास बातचीत की। इस दौरान सेवादार ने कई खुलासे किए।
सेवादारों की संख्या अधिक
हाथरस आश्रम के सेवादार राजपाल सिंह ने कहा कि यहां आश्रम में सेवादारों की संख्या अधिक है। इनके भोजन के लिए एक रसोई घर अलग से है। इस रसोई घर में सभी सेवादारों के खाने की व्यवस्था की जाती है। 26 सेवादार यहां हमेशा रहते हैं।

खेतों का भी करते हैं काम
राजपाल सिंह ने बताया कि यहां स्थाई सेवादार हमेशा रहते है। आश्रम की खेती की जमीन भी है। जिसका काम हमेशा होता है। इसी खेती से सेवादारों का खर्च निकलता है।
Recommended Video

नल की सच्चाई
ऐसा कहा जाता है कि इस आश्रम में एक नल है जिसके पानी से कोई बीमारी सही जो जाती है। इस पर सेवादार राजपाल सिंह ने कहा कि यह बिल्कुल असत्य है। आश्रम के खिलाफ अफवाह फैलाया गया है।
गांव वालो से खरीदी गई जमीन
ट्रस्ट 24 मई 2023 को बना है। आश्रम की पूरी जमीन गांव वालों की है। इसे आश्रम के लिए खरीदा गया।
जन्मस्थान है बहादुरनगर
यह आश्रम जहां बना है वह बहादुर नगर है। बहादुरनगर भोले बाबा का जन्म स्थान है। इसमें श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है।
यहां के अलावा कही और नही है आश्रम सेवादार राजपाल सिंह कहते हैं कि इस जगह के अतिरिक्त बाबा का आश्रम और कही नहीं है। सब भ्रांतियां हैं।
पत्नी को माता कहते है राजपाल सिंह ने यह भी बताया कि लोग जिसे यहां माता के नाम से जानते हैं वह कोई और नहीं बल्कि भोले बाबा की पत्नी हैं। नाम पूछने पर उन्होंने कहा कि हमे नाम से नहीं मतलब है हम तो बस माता कह कर बुलाते हैं।
नही गए जेल
वो कभी नहीं कहते मैं परमात्मा हूं। बल्कि वह सभी से सत मार्ग पर चलने को कहते हैं। नफरत से दूर और प्रेम भाव के साथ जीवन में आगे बढ़ने की सीख देते हैं।
अराजक तत्वों का काम
राजपाल सिंह ने कहा कि आज से पहले यह कभी नहीं हुआ। आज जो भी घटना है वह अराजकतत्वों की देन है। वह बाबा को बदनाम करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications