UP Hathras News: भूख से तड़प रही थी 25 दिन की मासूम बेटी, मां ने दूध पिलाने की बजाय पटक कर मार डाला
UP Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद से मां की ममता को कलंकित करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। हाथरस जनपद में 25 दिन की एक मासूम बच्ची भूख से तड़प रही थी। उसे दूध पिलाने की बजाय उसकी मां ने उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
इस बारे में उसके ससुर द्वारा बताया गया कि इसके पहले भी उनकी बहू दो बच्चों की हत्या कर चुकी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृत बच्ची की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

यह पूरी घटना हाथरस जनपद के मुरसान थाना क्षेत्र के गिलोंदपुर की है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले ज्वाला प्रसाद की बेटे रिंकू की की पत्नी राखी को 25 दिन पहले एक बेटी हुई थी। बेटी का नाम परिवार वालों ने रितु रखा था। परिवार के लोग मासूम बेटी का काफी ख्याल रख रहे थे।
मृत मासूम बच्ची के बाबा द्वारा प्रसाद द्वारा मीडिया को बताया गया 8 नवंबर की रात में मासूम बच्ची भूख से तड़प रही थी। मासूम बच्चे को रोता देख उनकी बहू राखी को गुस्सा आ गया। राखी ने गुस्से में अपनी बेटी को उठाया और जमीन पर पटक दिया। पटकने के चलते मासूम बच्ची की घायल हो गई।
घायल मासूम बच्ची को परिजन अस्पताल में लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्ची की मौत हो जाने के बाद उसके परिवार में मातम पसर गया। इस बारे में सूचना मिलने के बाद मुरसान थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और मासूम का शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
इस बारे में थानाध्यक्ष योगेश कुमार द्वारा बताया गया कि परिजनों द्वारा बच्ची की पलंग से गिरकर मौत होने की बात कही गई है। बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बच्ची की मौत का कारण पता चल सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications