हाथरस: TET परीक्षा के दौरान पकड़ा गया मुन्ना भाई, मिले थे 85 हजार रुपए
हाथरस। यूपी के हाथरस में पुलिस ने टीईटी परीक्षा के दौरान एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया मनीष सीतापुर के अंकुर वर्मा की जगह पर बिहार के नालंदा जिले से हाथरस पहुंचा था। इसके लिए उसे 85 हजार रुपए मिले थे।

परीक्षा की पहली पाली में पकड़ा गया मुन्ना भाई
थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के पंजाबी मार्केट स्थित सेठ हरचरण दास गर्ल्स इंटर कॉलेज यूपी टीईटी की परीक्षा अयोजित की गई थी। परीक्षा की पहली पाली में सूचना के बाद पुलिस ने मनीष नाम के युवक को गिरफ्तार किया, जो सीतापुर के अंकुर वर्मा की जगह पर परीक्षा देने आया था।
मेरठ में हंगामा
मेरठ में ओरिजिनल मार्कशीट ना होने के कारण दर्जनों महिला परीक्षार्थियों को सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज में परीक्षा केंद्र से बाहर निकाल दिया गया। जिसके बाद परिक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया। कॉलेज प्रबंधन ने ओरिजिनल मार्कशीट की अनिवार्यता बताते हुए परीक्षार्थियों का एग्जाम कराने से हाथ खड़े कर दिए।












Click it and Unblock the Notifications