30 साल से लापता था पिता, फिर आंगन में की गई खुदाई, सामने आई ऐसी सच्चाई, पुलिसवाले और पड़ोसी भी रह गए हैरान

Hathras Uttar Pradesh samachar: उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हाथरस जनपद में एक शख्स के पिता 30 साल पहले लापता हो गए थे। पिता जब लापता हुए थे तो बेटा 9 साल का था।

काफी समय तक उसने अपने पिता की खोजबीन की लेकिन पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। धीरे-धीरे समय गुजरता रहा और 30 साल बीत गए। 30 साल बाद अब उसे शक हुआ कि उसके दो भाइयों ने पिता की हत्या कर दी थी।

digging in courtyard in hathras UP

ऐसे में उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस से शिकायत करने के बाद उसने मजिस्ट्रेट से शिकायत करते हुए आशंका जाहिर किया कि उसके घर के आंगन में उसके भाइयों ने उसके पिता की हत्या करके दफना दिया था। शिकायत के बाद आंगन में खुदाई की गई।

मजिस्ट्रेट के आदेश पर जब आंगन में खुदाई की गई तो पुलिस वाले और वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। दरअसल आंगन में खुदाई करने के बाद कंकाल बरामद किए गए। बेटे का दावा है कि यह कंकाल उसके पिता के हैं।

पुलिस ने कंकाल को कब्जे में ले लिया और उसे जांच करने के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल आने के बाद इस मामले की सच्चाई सामने आएगी उसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। अब यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

डीएनए परीक्षण के लिए भेजा गया है कंकाल
दरअसल, यह पूरा मामला हाथरस जनपद के मुरसान थाना क्षेत्र के गिलौंदपुर गांव का है। गांव के रहने वाले बुद्ध सिंह के प्रदीप, मुकेश, बस्ती राम और पंजाबी सिंह नामक चार बेटे थे। साल 1994 में बुद्ध सिंह अचानक अपने घर से लापता हो गए।

परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। जब बुद्ध सिंह लापता हुए थे उस समय छोटे बेटे पंजाबी सिंह की उम्र महज 9 साल थी। अब बेटे के बाद होने पर उसे संदेह हुआ कि उसके बड़े भाइयों ने ही उसके पिता की हत्या की थी।

देखें Video-

इस मामले में पुलिस द्वारा मीडिया को बताया गया कि पंजाबी सिंह की शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी द्वारा आंगन में खुदाई करने का आदेश दिया गया था। आदेश के बाद खुदाई करवाई गई। कंकाल बरामद किया गया है और उसे डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+