बड़ा हादसा : हाथरस में एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलटा, उड़ सकता था 7 किलोमीटर का क्षेत्र
उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया है या यूँ कहें कि बड़ा हादसा होने से ताल गया है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि बीना(मध्यप्रदेश) से सलेमपुर(हसायन) गैस प्लांट आ रहा एलपीजी गैस से भरा एक टैंकर पलट गया जिसमें से गैस रिसाव भी होने लगा। गनीमत यह रही कि टैंकर पलटने से इसमें ब्लास्ट नहीं हुआ क्योंकि अगर ऐसा हो जाता तो 7 किलोमीटर के दायरे में सबकुछ तबह हो सकता था।

एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलटा
जानकारी अनुसार 27 नवंबर की रात करीब 12.30 बजे थाना सिकन्द्राराऊ पर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र में महाराणा प्रताप कॉलेज के पास सिकन्द्राराऊ-एटा जीटी रोड पर बीना(मध्यप्रदेश) से सलेमपुर(हसायन) गैस प्लांट आ रहा एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलट गया है, जिसमें से गैस रिसाव हो रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सिकन्द्राराऊ मय पुलिस बल एवं फायर ब्रिगेड टीम तथा सलेमपुर गैस प्लांट के मैनेजर व सेफ्टी मैनेजर मय टीम मौके पर पहुंच गई । टैंकर से गैस रिसाव रोकने सम्बन्धित कार्य सेफ्टी टीम द्वारा किया गया। वही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत घटनास्थल के आस-पास आमजनमानस के आवगन को प्रतिबंधित कर दिया। साथ ही एटा और अलीगढ पुलिस से सम्पर्क स्थापित कर अलीगढ व एटा से सिकन्द्राराऊ की तरफ आने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन भी करा दिया। सेफ्टी मैनेजर द्वारा बताया गया कि आसपास के गांव के लोगों को कोई खतरा नही है । मौके पर फायर ब्रिगेड की गाडियां व पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है।

7 किलोमीटर का क्षेत्र खतरे में
सिकंदराराऊ में 30 टन एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलटने की वजह चालक को नींद आना बताया जा रहा है। टैंकर पलटने से उसके नीचे दबे एक पाइप से गैस का लीकेज शुरू हो गया। सलेमपुर स्थित भारत पेट्रोलियम प्लांट से इंजीनियर का एक दाल मौके पर पंहुचा और उन्होंने बताया कि बड़ी क्रेन आने पर टैंकर को सीधा किया जाएगा पर अभी गैस रिसने की गति धीमी है और अगर टैंकर को सीधा किया जाएगा तो संभव है कि रिसाव की स्पीड बढ़ सकती है। अगर ऐसा होता है तो 7 किलोमीटर के दायरे के लिए यह खतरनाक हो सकता है। इस सिचुएशन की गंभीरता को देखते हुए आसपास के गांव को खाली करा लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications