शर्मनाकः उम्रकैद की सजा काटकर लौटे दरिंदे ने बुजुर्ग महिला से की हैवानियत

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां हत्या के मामले में पहले से उम्रकैद की सजा काट रहे युवक ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर उनकी लाश के साथ घिनौना काम किया। मृतक महिला घर में अकेली थी। आरोपित ने महिला को मारने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में तेल की शीशी डाल दी। हत्या और शव के साथ घिनौना काम करने के बाद भी उसका मन नहीं भरा तो महिला ने नग्न शव को फ्रिज में भी रखने की कोशिश की।

लूट की नीयत से घुसा था आरोपित

लूट की नीयत से घुसा था आरोपित

पुलिस ने हत्या और रेप जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मुकेश उर्फ मोंटी नाम का युवक बीते 23 जून की रात को जगाधरी वर्कशॉप की रेलवे कॉलोनी में रहने वाली 57 वर्षीय महिला रेलवेकर्मी के घर में पिछले दरवाजे से घुस गया। उस वक्त महिला जाग रही थी। लूट की नीयत से घर में दाखिल होने वाले मुकेश का उसने विरोध किया

महिला के प्राइवेट पार्ट में डाल दी तेल की शीशी

महिला के प्राइवेट पार्ट में डाल दी तेल की शीशी

इस पर आरोपित ने महिला के सिर पर गमला मारकर उसे गिरा दिया। इसके बाद महिला को खींच कर कमरे में ले गया फिर एक बाल्टी से उसके सिर पर हमला कर दिया। झड़प के दौरान महिला के कपड़े लगभग उतर चुके थे। जिसे देखकर आरोपित की नीयत खराब हो गई और उसने मृत शरीर से साथ शर्मनाक हरकतें भी की। पुलिस के अनुसार मोंटी ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में तेल की शीशी घुसा दी थी

हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है आरोपित

हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है आरोपित

उसकी लाश को फ्रिज में भी रखने की कोशिश की थी। एसपी कमलदीप ने बताया कि मुकेश उर्फ मोंटी ने 2011 में अपने एक साथी की मदद से अपने दोस्त अमित गढ़वाली की बेहद खौफनाक तरीके से हत्या कर दी थी। मरने वाला अपने खून से दीवार पर लिख गया था कि मेरा कातिल मोंटी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और 2013 में अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+