Ganesh chaturthi: मूर्तिकारों ने 8 माह में बनाई गणेशजी की सबसे बड़ी मूर्ति, यहां की गई स्थापित
कुरुक्षेत्र। आज गणेश चतुर्थी के पर्व के साथ पार्वतीनंदन गणेशजी का गणपति उत्सव शुरू हो रहा है। इस मौके पर देशभर के कई स्थानों पर गणेशजी की विशाल प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इनमें एक 150 किलोग्राम की प्रतिमा हरियाणा के यमुनानगर स्थित सेक्टर-17 में मूर्तिकारों ने बनाई। यह यहां की सबसे बड़ी मूर्ति है, जिसे उन्होंने कुरुक्षेत्र भिजवाया है। कुरुक्षेत्र में भक्तों के लिए एक पंडाल सजाया गया है और कुरुक्षेत्र पंडाल में ही गणपति विराजमान किए गए हैं।

मूर्तिकार रमेश ने बताया कि, हमारे यहां सबसे बड़ी मूर्ति 150 किलो की बनाई गई। इसके अलावा शहर में 35 प्रकार के डिजाइन में गणपति की मूर्तियां बनी हैं। उन्होंने कहा कि, यमुनानगर जिले में सेक्टर-17 शनि मंदिर के पास भगवान गणेश की मूर्तियां बनाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि, हम लोग 6 माह पहले से ही गणेश चतुर्थी के लिए मूर्तियां बनाना शुरू कर देते हैं। इस बार कोविड 19 का प्रकोप न के बराबर है, तो उम्मीद है कि अब गणपति उत्सव के दौरान हमारी मूर्तियाें की खूब खरीदारी हाेगी।

बता दिया जाए कि, राजस्थान से ताल्लुक रखने वाला एक परिवार यमुनानगर में पिछले 30 साल से मूर्तियां बनाते आ रहा है। उनकी मूर्तियां लोगों को बहुत पसंद आती हैं। मूर्तिकार रमेश का कहना है कि, उन्होंने भगवान गणपति की छोटी से लेकर बड़ी से बड़ी प्रतिमा तैयार कराई हैं। पिछले साल 8 प्रकार की मूर्तियां बनीं थीं, वहीं इस बार 35 प्रकार के नए डिजाइन में भगवान गणपति की मूर्तियां तैयार की गई हैं।

Recommended Video
मूर्तिकार रमेश के मुताबिक, उन्हें प्रशासन से एक दिन पहले परमिशन मिली। सेक्टर-17 में हमीदा से कुछ लोग गणपति की मूर्ति देखने आए थे। उन्होंने कहा कि बड़ी मूर्ति लेनी है, उधर, एसडीएम ने परमिशन पंडाल सजाने की अनुमति दी। उन्होंने कहा कि, हालांकि, अभी महामारी वाली पाबंदियां लगी हैं तो कम ही लोगों को पंडाल सजाने की प्रशासनिक मंजूरी मिल पाई है। हालांकि, सेक्टर-17 में बड़ा पंडाल सजाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications