हरियाणा: अमित शाह बोले, 'आतंकवाद के बाद अब वामपंथ उग्रवाद का करेंगे सफाया'

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने परेड की सलामी लेने के बाद हरियाणा पुलिस को 54 साल बाद राष्ट्रपति निशान से से अलंकृत किया।

Union Home Minister Amit Shah at Haryana Police Academy in Karnal

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को हरियाणा के करनाल पहुंचे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत किया। अमित शाह हरियाणा पुलिस अकादमी में हरियाणा पुलिस को प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान किया। शाह हरियाणा पुलिस की असाधारण सेवा के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से पुरस्कार प्रदान किया।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने परेड की सलामी लेने के बाद हरियाणा पुलिस को 54 साल बाद राष्ट्रपति निशान से से अलंकृत किया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मेरे लिए भी यह गौरव का पल है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हरियाणा पुलिस को धाकड़ पुलिस की संज्ञा दी जाती है। उन्होंने हरियाणा पुलिस के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना जैसे संकट काल में हरियाणा पुलिस की भूमिका अहम रही है। जब जब भारत की सुरक्षा का इतिहास लिखा जाएगा तब तक पुलवामा के शहीदों को देश याद करेगा। शाह ने कहा कि पूरे देश में कानून व्यवस्था और अंतरराज्यीय गैंग खत्म करने में हरियाणा पुलिस अतुलनीय काम रहा है। अमित शाह ने कहा कि, आज ही के दिन 2019 में पुलवामा में CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे, जब तक भारत की रक्षा का इतिहास लिखा जाएगा तब तक इन शहीदों का नाम स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। मैं शहीद जवानों को नम पूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं।

उन्होंने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद पर बहुत हद तक काबू पा लिया गया है। आज ऐसा माहौल है कि रिकार्ड युवा पूरे देश से यहां पयर्टन के लिए आते हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में दिशा भटक चुके कई युवाओं का हमने आत्मसमर्पण करवाया है और उन्हें मुख्यधारा में लेकर आए हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में सरकार ने विकास और विश्वास का माहौल बनाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से आतंकवाद का सफाया किया है। अब सरकार वामपंथी उग्रवाद का सफाया करेगी।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में 29 साईबर थाने और सैकड़ों साइबर डेस्क स्थापित हैं, यह किसी भी राज्य के लिए गौरवशाली बात है। उन्होंने बताया कि डायल 112 की सेवा का समय 8.22 मिनट करना अच्छी बात है इस कारण से ही देश में दूसरे स्थान पर हरियाणा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+