गुरुग्राम में धनवापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ढहा निर्माणाधीन अंडरपास, एक मजदूर की हुई मौत
हरियाणा के गुरुग्राम से एक बड़ी खबर सामने आई है| गुरुग्राम में धनवापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक निर्माणाधीन अंडरपास अचानक ढह गया है। जिसमें कुछ मजदूरों के फंसे होने की बात सामने आई है। इस क्षेत्र के SHO प्रदीप कुमार ने बताया कि हमें कुछ मजदूरों के मलबे में फंसे होने की जानकारी मिली है, जिनको बचाने का तेजी से प्रयास किया जा रहा है।

ये घटना धनवापुर रेलवे क्रॉसिंग नंबर 26 के पास एक निर्माणाधीन अंडरपास के गिर जाने से हुई। जहां पर मजदूर काम कर रहे थे। एसएचओ ने बताया कि अंडरपास के निर्माण में लगाई गई शटरिंग ढहने से हादसा हुआ है जिसमें कई मजूदरों के फंसे होने की सूचना थी उन्होंने ये भी बताया कि सभी बचाव ल की टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और वो मलबे में फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुट चुकी है।
वहीं बात में ये सूचना आई है कि निर्माणाधीन अंडरपास गिरने सेएक मजदूर की मौत हो चुकी है, वहीं दो श्रमिक बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। अंडरपास की शटरिंग गिरने से वहां काम कर रहे आठ मजदूर मलबे में दग गए थे।
रिपोर्ट के अनुसार मलबे में दबे हुए सभी आठ मजदूर उत्तर प्रदेश के संभल और बंदायू के रहने वाले हैं।
वहीं जिस मजदूर की इस घटना में मौत हो गई है उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी 21 वर्षीय गुड्डू के रूप में हुई है। उसके शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इसके अलावा हादसे में घायल हुए बाकी मजदूरों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि गुरुग्राम की उक्त रेलवे क्रासिंग के पास इस अंडरपास के निर्माण का काम विगत एक महीने से चली रहा था। ये हादस अंडरपास के लिए लगाई गई शटरिंग अचानक ढहने के कारण हुआ।
(
VIDEO | Part of under construction underpass collapses in Dhanwapur, Gurugram. More details are awaited.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 3, 2023
(Source: Third Party) pic.twitter.com/fsGtxbBdzM












Click it and Unblock the Notifications