Uchana Kalan Election Results 2019: दुष्यंत चौटाला ने दर्ज की जीत

हरियाणा। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए राज्य की सभी 90 पर आज फैसला आ चुका है। हरियाणा के जींद जिले की उचाना कलां सीट हाई प्रोफाइल सीटों में से एक मानी जाती है। इस सीट पर जेजेपी के दुष्यंत चौटाला भारी मतों से जीत दर्ज की है। बता दें, दुष्यंत भाजपा प्रत्याशी प्रेम लता के खिलाफ मैदान में उतरे थे। प्रेम लता भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र की पत्नी हैं।

Uchana Kalan Election Results 2019 dushyant chautala wins

2014 विधानसभा चुनाव में उचाना कलां सीट से बीजेपी की प्रेम लता 79674 वोट हासिल कर विधायक चुनी गई थीं, जबकि दूसरे नंबर पर रहे इं​डियन नेशनल लोकदल के दुष्यंत चौटाला को 72194 वोट मिले और तीसरे नंबर पर बसपा के रणधीर रहे थे।

बता दें, 2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार राज्य में बहुमत हासिल किया था। भाजपा ने दस साल से सत्ता पर काबिज कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया था। 2014 में हरियाणा की 90 सीटों में 47 पर भाजपा को जीत मिली थी, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल को 19 और कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली थी। अन्य को 9 सीटें मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+