Haryana Result: तोशाम सीट पर क्या रंग लाई सहवाग की 'मेहनत'? जानिए जिसके लिए किया प्रचार, क्या है उसका हाल
Anirudh Chaudhry from Tosham Seat Result: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। तोशाम सीट पर वोटों की गिनती जारी है। खबर लिखे जाने तक बीजेपी की श्रुति चौधरी कांग्रेस के अनिरुद्ध चौधरी से 9472 वोटों से आगे चल रही हैं। श्रुति को खबर लिखे जाने तक 52483 वोट मिले हैं। तोशाम एक ऐसी सीट है जहां पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध चौधरी के लिए प्रचार किया था।
इस सीट पर एक ही राजनीतिक परिवार के दो सदस्य अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने पूर्व सीएम बंसीलाल की पोती और किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने उनके चचेरे भाई अनिरुद्ध चौधरी को मैदान में उतारा है, जो बंसीलाल के पोते भी हैं। दोनों बंसीलाल की तीसरी पीढ़ी के हैं।
यह भी देखें: Tosham Chunav Results 2024 Live: बीजेपी को बढ़त, जानिए तोशाम से कौन चल रहा आगे

किरण चौधरी ने संभाली परिवार की विरासत
किरण चौधरी ने अब तक बंसीलाल की विरासत संभाल रखी थी। वे तोशाम से लगातार पांच बार विधानसभा के लिए चुनी गईं। लेकिन अनिरुद्ध के मैदान में आने से यह चुनाव कांटे की टक्कर का हो गई। हालांकि, वोटों की गिनती के साथ ही जनता का मत श्रुति के साथ जाता दिख रहा है।
सहवाग ने किया था अनिरुद्ध के लिए प्रचार
तोशाम वही सीट है जहां पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध चौधरी के लिए प्रचार किया था। सहवाग ने उम्मीद जताई थी कि तोशाम के लोग अनिरुद्ध की जीत सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में वोट करेंगे।
आज तक से बात करते हुए सहवाग ने कहा था, "मैं यहां अपना कर्तव्य निभाने आया हूं, हमारी संस्कृति में, जब कोई बड़ा भाई कोई काम करता है, तो सभी मदद करते हैं।"
सहवाग के तोशाम पहुंचने पर कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध चौधरी ने कहा था कि आमतौर पर क्रिकेटर प्रचार नहीं करते हैं, लेकिन वीरू हमेशा करते हैं। उन्होंने कहा था, "मुझे उनसे पूछने की कभी जरूरत नहीं पड़ती।" उन्होंने सहवाग की उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया और कहा था किया कि उनकी बातचीत अक्सर क्रिकेट के बजाय निजी जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है।
अभियान के वादे और मतदाता का विश्वास
अपने चुनावी भाषण के दौरान सहवाग ने मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि अनिरुद्ध अपने प्रशासनिक अनुभव के कारण अपने वादे पूरे करेंगे। उन्होंने कहा कि वह तोशाम के निवासियों को भरोसा दिला सकते हैं कि अगर वे चुने गए तो वे निराश नहीं होंगे बल्कि प्रसन्न होंगे।
कांग्रेस छोड़ भाजपा में गईं किरण
किरण चौधरी को हरियाणा कांग्रेस में एक समय एक महत्वपूर्ण नेता माना जाता था, लेकिन हाल ही में वे भाजपा में शामिल हो गईं। इसके बाद, हरियाणा में जाट मतदाताओं को आकर्षित करने की रणनीति के तहत भाजपा ने उन्हें राज्यसभा में भेजा और उनकी बेटी इस बार विधानसभा चुनाव मैदान में हैं।
तोशाम में 72.24 प्रतिशत पड़े वोट
इस बार तोशाम में 72.24 प्रतिशत मतदान हुआ। 2019 के पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार किरण चौधरी ने भाजपा के शशि रंजन परमार को 18,000 से अधिक मतों से हराकर तोशाम से जीत हासिल की थी। वर्तमान में उनकी बेटी श्रुति चौधरी आगे चल रहीं हैं।
यह भी देखें: Tosham Chunav 2024: तोशाम में भाई-बहन आमने-सामने! बीजेपी-कांग्रेस दोनों ने पूर्व सीएम के परिवार को दिया टिकट












Click it and Unblock the Notifications