दवा लेने गए थे मां-बाप, लौटे तो 13 साल की बेटी को इस हाल में देख उड़े होश

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर जिले में 13 साल की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा 7वीं पढ़ती थी। सूचना मिलने के बाद इलाके के डीएसपी थाना प्रभारी और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच कर रही है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों ही एंगल से मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। बता दें, छात्रा टिकटॉक पर काफी एक्टिव थी और उसके सैकड़ों फॉलोवर भी थे।

दवाई लेने गए थे मां-बाप

दवाई लेने गए थे मां-बाप

जानकारी के मुता​बिक, गुरुवार देर शाम छात्रा के मां-बाप दवाई लेने गए थे। छात्रा घर पर अकेले थी। मां-बाप वापस लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए। बेटी फांसी के फंदे से लटकी थी। परिवार वाले खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए, लेकिन तब बच्ची का शरीर ठंडा पड़ चुका था। उसके शरीर में जान नहीं थी।

टिकटॉक पर वीडियो बनाती थी छात्रा

टिकटॉक पर वीडियो बनाती थी छात्रा

बता दें, मृतका अपने मां-बाप की इकलौती संतान थी। हंसमुख मिजाज की छात्रा छोटी सी उम्र में टिकटॉक स्टार भी बन चुकी थी। छात्रा के टिकटॉक पर 1315 फॉलोवर भी थे। मृतक छात्रा अब तक 418 वीडियो पोस्ट कर चुकी थी, जिसे काफी लोग लाइक भी कर रहे हैं। आत्महत्या से पहले भी छात्रा ने कुछ वीडियो टिकटॉक पर पोस्ट किए थे। आत्महत्या से पहले भी छात्रा ने टिकटॉक पर वीडियो बनाकर डाले, जिन्हें देखकर बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगता यह बच्ची आत्महत्या जैसा कठोर कदम भी उठा सकती है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस मामले की जांच में जुटी

छात्रा के आत्महत्या की सूचना पर डीएसपी थाना प्रभारी और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों का कहना है कि बेटी को हंसता-खेलता छोड़कर गए थे। फिलहाल हर पहलू पर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+