हरियाणा में BJP सरकार पर बढ़ी सियासी मुश्किलें, 3 निर्दलीय विधायकों का समर्थन वापस लेने का ऐलान

Haryana BJP Government: हरियाणा में जारी लोकसभा चुनाव 2024 और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार पर सियासी संकट गहरा गया है। लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

हरियाणा की सैनी सरकार से 3 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापस ले लिया है। निर्दलीय विधायकों में पुंडरी से विधायक रणधीर गोलन, नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंदर और चरखी दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान शामिल हैं।

Haryana BJP government

इसी के साथ भाजपा को झटका देते हुए तीनों निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है। मालूम हो कि इसी साल मार्च में जजपा से गठबंधन टूटने के बाद भाजपा ने निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई थी।

अब तीनों निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान, रणधीर गोलेन और धर्मपाल गोंदर ने रोहतक में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है।

बेरोजगारी और महंगाई चरम पर- निर्दलीय MLA

रोहतक में मीडिया से बात करते हुए निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन ने हरियाणा सरकार से समर्थन वापस लेने का ऐलान करते हुए कहा कि, ''पिछले साढ़े चार साल से हमने बीजेपी को समर्थन दिया था। आज बेरोजगारी और महंगाई अपने चरम पर है। इसे देखते हुए हमने अपना समर्थन सरकार से वापस ले लिया है।"

वहीं निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंदर ने कहा, "जिस समय उन्हें सरकार बनाने के लिए हमारे समर्थन की जरूरत थी, हमें बार-बार बुलाया गया। हमने तय किया था कि जब तक मनोहरलाल खट्टर सत्ता में हैं, तब तक हम समर्थन करेंगे। हमें दुख है कि वह अब सत्ता में नहीं हैं। किसानों के हित में हम सरकार से समर्थन वापस लेते हैं।"

अल्पमत में आई सैनी सरकार

हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने विधायकों के फैसले पर कहा कि , "उनका फैसला सही है, सही समय पर लिया गया सही फैसला है। यह लोगों के हित में है। कांग्रेस की लहर है। मैं उनका स्वागत करता हूं।"

इसी के साथ भूपेंद्र हुड्डा ने मांग करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अल्पमत में आ गई है। इसलिए सीएम नायाब सैनी को इस्तीफा देकर विधानसभा चुनाव करवाने चाहिए। बता दें कि कुल 90 विधायकों वाले हरियाणा में अभी 88 एमएलए हैं। जिसमें से 43 विधायकों का समर्थन भाजपा को बचा है, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस के पास विधायकों की संख्या 45 हो गई है।

हालात बीजेपी के खिलाफ-दीपेंद्र सिंह हुड्डा

वहीं कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ''हरियाणा में हालात बीजेपी के खिलाफ हैं, राज्य में बदलाव निश्चित है। बीजेपी सरकार बहुमत खो चुकी है। उन्होंने 48 विधायकों की जो सूची दी थी, उनमें से कुछ विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं और कुछ निर्दलीय विधायकों ने भाजपा से अपना समर्थन वापस ले लिया है और कांग्रेस को अपना समर्थन दे दिया है, इसलिए अल्पसंख्यक विधायकों को कोई अधिकार नहीं है।"

नायाब सैनी का बयान आया सामने

वहीं इस पूरे सियासी घटनाक्रम पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "विधायकों की कुछ इच्छाएं होती हैं, कांग्रेस आजकल इच्छाएं पूरी करने में लगी हुई है। लोग सब जानते हैं कि किसकी क्या इच्छा है। कांग्रेस को जनता की इच्छाओं से मतलब नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+