राम रहीम पर फैसला सुनाने वाले जज को ​मिलेगी अब बुलेट प्रूफ गाड़ी, Z+ कवर सिर्फ CM के पास

चंडीगढ़. बलात्कारी राम रहीम हरियाणा की सुनारिया जेल में उम्रकैद भुगत रहा है। उसे साध्वियों से यौन-शोषण एवं हत्या के अपराधों में यह सजा वर्ष 2017 में सुनाई गई थी। राम रहीम पर फैसला पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने दिया था। अब न्यायाधीश जगदीप सिंह को सुरक्षा की दृष्टि से सरकार ने नई बुलेट प्रूफ गाड़ी मुहैया कराने का निर्णय लिया है। जगदीप सिंह को सरकार ने जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की हुई है।

स्टेट लेवर रिव्यू कमेटी द्वारा की गई सिफारिश

स्टेट लेवर रिव्यू कमेटी द्वारा की गई सिफारिश

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, न्यायाधीश जगदीप सिंह के पास वर्तमान में मौजूद गाड़ी को बदला जाएगा। यह सिफारिश हरियाणा में वीआईपी की सुरक्षा के लिए गठित स्टेट लेवर रिव्यू कमेटी द्वारा की गई है।

खट्टर जेड प्लस के घेरे में रहेंगे

खट्टर जेड प्लस के घेरे में रहेंगे

इसी कमेटी की सिफारिश पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को भी जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जेड प्लस के घेरे में रहेंगे। हरियाणा में सिर्फ मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ही जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की हुई है।

मुख्यमंत्री के अलावा किसको क्या सुरक्षा

मुख्यमंत्री के अलावा किसको क्या सुरक्षा

मुख्यमंत्री के अलावा हरियाणा के राज्यपाल, उपमुख्यमंत्री, सीबीआई के न्यायधीश तथा हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक बीएस संधू जेड श्रेणी के सुरक्षा कवर में आते हैं। इसके अलावा गृहमंत्री समेत कई नेता वाई श्रेणी के सुरक्षा कवर में आते हैं।

दुष्यंत चौटाला के घर 8 कमांडो तैनात

दुष्यंत चौटाला के घर 8 कमांडो तैनात

अब यह भी ​आदेश आए हैं कि, दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री की तर्ज पर जैमर गाड़ी नहीं मिलेगी। अलबत्ता दुष्यंत चौटाला की सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद पुलिस के 8 कमांडो उनके आवास पर तैनात कर दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+