Thanesar Chunav 2024: थानेसर में BJP के सुभाष सुधा Vs कांग्रेस के अशोक अरोड़ा, किसका पलड़ा भारी?
Thanesar Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में थानेसर सीट पर सारे उम्मीदवारों ने पर्चा भर दिया है। टिकट वितरण और नामांकन प्रकिया अब थम चुकी है। 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी और 16 सितंबर को नाम वापसी के बाद मैदान में डटे रहने वाले उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। सभी 90 सीटों पर एक साथ 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

थानेसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा
वर्तमान विधायक सुभाष सुधा, भाजपा (2019 में 842 वोटों से जीत)
कुल वोटर-216937 पुरुष-112102 महिला-104835
सुभाष सुधा, भाजपा उम्मीदवार
उम्र-50 साल
शिक्षा-पीजी
करियर-दो बार से विधायक हैं। शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री हैं।
अशोक अरोड़ा, कांग्रेस उम्मीदवार
उम्र-65 साल
शिक्षा- 10वीं
करियर-इनेलो में प्रदेशाध्यक्ष रहे। साल 2019 में कांग्रेस में आए। हार गए थे।
सीट का गणित-3 बार से पंजाबी ही जीत रहे हैं। सुधा व अरोड़ा तीसरी बार आमने-सामने।












Click it and Unblock the Notifications