Haryana News: लोकसभा आम चुनावों में हरियाणा में कम से कम 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य: अनुराग अग्रवाल

Haryana News: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि राज्य में 25 मई 2024 को होने वाले लोकसभा आम चुनावों के मतदान में नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। हर पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इसके लिए नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। वर्ष 2019 के लोकसभा आम चुनावों में राज्य में लगभग 70 प्रतिशत मतदान हुआ था। जो कि राष्ट्रीय औसत से अधिक था। इस बार हमारा लक्ष्य है कि राज्य में कम से कम 75 प्रतिशत मतदान हो।

निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि इस बार मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को जागरूक करने हेतु भारतीय डाक विभाग और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के साथ समझौता ज्ञापन किया है। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को संदेश देना है कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी अहम है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

anurag agrawal

उन्होंने कहा कि हरियाणा में 62 बैंकों की लगभग 5600 से अधिक शाखाओं का बड़ा नेटवर्क है। बैंकों के सहयोग से एटीएम व शाखाओं में पोस्टर और स्टीकर इत्यादि चस्पा किए जाएंगे। बैंकों में आने वाले नागरिकों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार का थीम चुनाव का पर्व-देश का गर्व है। इसलिए नागरिकों के मताधिकार के प्रयोग के बिना यह पर्व अधूरा है। जनता को हर पांच वर्ष बाद यह अवसर मिलता है। इसलिए इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि हरियाणा में इस बार 1 करोड़ 98 लाख 29 हजार 675 पंजीकृत मतदाता हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि प्रत्येक मतदाता बिना प्रलोभन और भय के अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। राज्य में 19812 मतदान केंद्र हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+