Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sonipat Explosion: घर में धड़ल्ले से चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 3 लोग जले जिंदा, 7 घायल

Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर के मालिक को हिरासत में लिया गया है।

यह अवैध पटाखा फैक्ट्री सोनीपत जिले के खरखौदा स्थित रिधाऊ गांव में बने एक घर में चल रही थी। शनिवार 28 सितंबर की सुबह घर में बनी फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट से साथ लगे मकानों की दीवारों में भी दरारें आ गई। जिस मकान में पटाखे बनाए जा रहे थे, वह भी ढ़ह गया। ऐसा बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय 10 से 12 मजदूर काम कर रहे थे।

Sonipat Explosion

इस विस्फोट के बाद फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में करीब 6 महिलाओं समेत 7 व्यक्ति बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं, 3 लोगों की जले ने की वजह से मौत हो गई, जिनके शब बरामद कर लिए गए हैं। खबर के मुताबिक, आग गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण लगी थी।

मकान गांव के बीचों बीच है और इसका मलबा हटाने की कार्रवाई जारी है। इस मामले में सोनीपत के एसीपी जीत सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि एक घर में विस्फोट की सूचना मिली थी और हमें मौके से पटाखों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली है। कुछ लोगों ने बताया कि सिलेंडर में विस्फोट हुआ है।

फिलहाल एफएसएल टीम को बुलाया गया है। 3 शव बरामद किए गए हैं और 7 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर के मालिक को हिरासत में लिया गया है और इस मामले की जांच जारी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+