तेज रफ्तार ट्रेन से 8 डिब्बे खुलकर हुए अलग, दिल्ली से अमृतसर जा रही थी 'शान-ए-पंजाब'

Shan-e-Punjab Express: 12497/12498 नई दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस भारतीय रेलवे से संबंधित एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन है जो भारत में नई दिल्ली और अमृतसर जंक्शन के बीच चलती है।

 Shan-e-Punjab Express

हरियाणा के पानीपत जिले स्थित समालखा रेलवे स्टेशन (Samalkha Railway Station) के पास आज बड़ी रेल दुर्घटना होते-होते बची। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मनाना गांव (Manana Village) में फाटक के पास बुधवार सुबह रफ्तार में चल रही शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस (Shan-e-Punjab Express) के डिब्बे अचानक से अलग हो गए। जैसे ही ट्रेन से डिब्बे अलग हुए यात्रियों को झटके महसूस हुए और सभी सहम गए। लोगों को एक वक्त में लगा कि कोई बड़ा हादसा न हो जाए लेकिन गनीमत रही कि ट्रेन का कोई डिब्बा पटरी से नहीं उतरा। सभी सवारी सुरक्षित रहे।

गति कम होने के बाद ट्रेन खुद-बखुद रुक गई और फिर यात्री नीचे उतर गए। यात्री यह भी देखने की कोशिश कर रहे थे कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ। जानकारी मिलते ही शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस के ( Shan-e-Punjab Express) ड्राइवर और गार्ड ने समझदारी दिखाते हुए ट्रेन के ब्रेक लगा दिए और ट्रेन को रोक दिया।

कब और कैसे घटी घटना
जानकारी के मुताबिक, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस (Shan-e-Punjab Express) ट्रेन नई दिल्ली से चलकर पंजाब के अमृतसर पंजाब जा रही थी। जैसे ही ट्रेन ने समालखा रेलवे स्टेशन क्रॉस करके मनाना फाटक के पास पहुंची तो 7 बजकर 51मिनट पर ट्रेन की कपलिंग खुल गई जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन के 8 डिब्बे अलग हो गए और ट्रेन आगे चली गई। उसके बाद इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी गई और सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।

काफी मेहनत के बाद दोनों हिस्सों को जोड़ा गया
काफी देर प्रयास करने के बाद ट्रेन के दोनों हिस्सों को नजदीक लाया गया और उन्हें फिर से क्लिप की मदद से जोड़ा गया। ट्रेन जुड़ने के बाद भी यात्रियों में डर का माहौल था। इसके बाद रेल को दोबारा हरी झंडी दिखाकर वहां से रवाना किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+