हरियाणा पुलिस के नए कप्तान बने प्रशांत कुमार अग्रवाल, पहले DGP मनोज गुप्ता ने प्रत्यावर्तन के लिए लिखा था पत्र
पैनल लिस्ट में तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम राज्य सरकार की ओर से संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेजे गय़े थे। इनमें 1988 बैच के अधिकारी प्रशांत कुमार अग्रवाल, 1989 बैच के अधिकारी मोहम्मद अकील और 1989 बैच के अधिकारी रमेश
चंडीगढ़, अगस्त 16, 2021। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी प्रशांत कुमार अग्रवाल डीजीपी मनोज यादव की जगह अब हरियाणा के पुलिस प्रमुख पद की ज़िम्मेदारी निभाएंगे। प्रशांत कुमार अग्रवाल इससे पहले महानिदेशक स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के पद पर कार्यरत थे। संघ लोक सेवा आयोग से मिले पैनल लिस्ट पर मशवरा करने के बाद हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजीव अरोड़ा ने आदेश जारी किया था।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार अग्रवाल बने हरियाणा पुलिस के कप्तान
पैनल लिस्ट में तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम राज्य सरकार की ओर से संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेजे गय़े थे। इनमें 1988 बैच के अधिकारी प्रशांत कुमार अग्रवाल, 1989 बैच के अधिकारी मोहम्मद अकील और 1989 बैच के अधिकारी रमेश चंद्र मिश्रा का नाम राज्य सरकार द्वारा दिए गए पैनल में रखा गया था । सूची में दिए अधिकारियों के तीनों नाम में सबसे वरिष्ठ अधिकारी प्रशांत किशोर अग्रवाल थे। इसलिए उन्हें हरियाणा पुलिस के डीजीपी पद के लिए चुना गया। आपको बता दें कि प्रशांत कुमार अग्रवाल का कार्यकाल उनके पदभार लेने की तारीख़ से अगले दो साल की अवधि के लिए है ।
राष्ट्रपति पुलिस मेडल से भी सम्मानित हो चुके हैं प्रशांत कुमार अग्रवाल
21 फरवरी 2019 को मनोज यादव ने हरियाणा पुलिस प्रमुख के तौर पदभार ग्रहण किया था। उन्होंने 22 जून को हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजीव अरोड़ा को पत्र लिख कर इंटेलिजेंस ब्यूरो में वापसी की ख़्वाहिश का इज़हार किया था। मनोज यादव के प्रत्यावर्तन के पत्र के बाद से ही राज्य सरकार ने नए डीजीपी की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की थी कर दी थी। आपको बता दें कि हरियाणा पुलिस प्रमुख 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार अग्रवाल मूल रूप से बिहार से ताल्लुक रखते हैं। इससे पहले प्रशांत कुमार अग्रवाल डीजी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के पद पर तैनात थे। 30 जून 2023 को वह अपने पद से रिटायर होंगे। वर्ष 2004 में उन्हें पुलिस मेडल से सम्मानित किया। साल 2015 में प्रशांत कुमार अग्रवाल को राष्ट्रपति पुलिस मेडल से भी नवाज़ा गया।
विवादों से DGP मनोज यादव का गहरा नाता
ग़ौरतलब है कि DGP मनोज यादव का नाम शुरू से ही विवादों आता रहा है। सबसे पहले मनोज यादव हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के आदेशों पर अमल नहीं करने की वजह सुर्खियों में आए थे। CID अफसरों की रिपोर्टिंग गृह मंत्री को नहीं करने के विवाद के साथ भी मनोज यादव का नाम जुड़ चुका है। इतना ही नहीं मनोज यादव पर किसान आंदोलन के वक्त स्थिति संभालने में नाकाम रहने के भी आरोप लग चुके हैं। आपको बता दें कि IG वाईपूर्ण कुमार के साथ उनका विवाद हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है। बजट सत्र के दौरान सीएम की सुरक्षा मामले में आरोपी अफसरों पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर भी वो विधानसभा अध्यक्ष के निशाने पर थे। जिसके बाद ये मामला विशेषाधिकार हनन समिति के पास पहुंचा और उन्हें रिलीव कराने के लिए अनिल विज गृह सचिव को पत्र तक लिखे गए। इसके बाद ही मनोज यादव ने वापस IB में जाने की ख़्वाहिश का इज़हार किया था।












Click it and Unblock the Notifications