राम रहीम पर हरियाणा बीजेपी में घमासान, नाराज हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम बिलास शर्मा

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राम बिलास शर्मा गुरुवार को आदमपुर उपचुनाव में प्रचार के लिए हिसार पहुंचे। पत्रकार वार्ता में राम रहीम, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा और ओपी चौटाला के सवालों पर गोल मोल जवाब दिए। इतना ही नहीं राम रहीम के सवाल पर पूर्व शिक्षा मंत्री भड़क गए और कुर्सी से खड़े हो गए। राम बिलास तीन बार हरियाणा के शिक्षा मंत्री रह चुके हैं।

 Ruckus broke out in Haryana BJP over Ram Rahim: Former state president was upset after hearing the question

इस बीच पत्रकारों ने सवाल किया कि दुष्कर्म के दोषी राम रहीम से डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा मिलते हैं। राम बिलास शर्मा ने जबाब दिया कि राम रहीम तो जेल में है। उन्हें बताया गया कि राम रहीम पैरोल पर है। इसके बाद राम बिलास ने कहा कि अपनी-अपनी व्यक्तिगत श्रद्धा है। तब पत्रकार पर भड़कते हुए बोले पत्रकार रामचंद्र मेरे मित्र थे। मैंने उसके कंधे को अर्थी दी थी। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हाथ जोड़ते हुए खड़े हो गए और बोले कि राम रहीम को अदालत ने सजा दे रखी है। अगर आप लोग लड़ाई करना चाहते हैं तो वह दूसरी जगह है। इसके बाद राम बिलास ने सवाल का गोल मोल जवाब दिया और कहा कि कानूनी तौर पर अपराध किया है। वह जेल में है।

बिलास शर्मा ने कहा कि इटालियन परिवार हिंदुस्तान को किताब से पढ़ना चाहता हैं। कांग्रेस हमारी नकल कर रही है। हमारी पार्टी ने यात्राएं शुरू की थी। राहुल गांधी अपनी यात्रा में कन्या कुमारी में एक पादरी से मिलते हैं जो कि धर्मांतरण करवाने का सबसे बड़ा पाखंडी है। उस पर कई मुकदमे चल रहे हैं। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौधरी देवीलाल और चौधरी भजन लाल के परिवार की प्रशंसा की और कांग्रेस नेता व गांधी परिवार पर तीखे हमले किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+