युवती ने रिटायर्ड कमांडेंट से 21 लाख ऐंठे, खुद को लंदन की जैस्मिन बताया, फिर दोस्ती कर चालें चलीं
यमुनानगर। हरियाणा में यमुनानगर के गांव फतेहपुर निवासी सुरेंद्र सिंह (रिटायर्ड कमांडेंट) ने पुलिस के समक्ष ठगी एवं धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि, एक युवती ने 21 लाख ठग लिए हैं। उस युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी, बाद में युवती बिजनेस का लालच देकर रकम ऐंठने लगी। शिकायत के अनुसार, सर्वप्रथम 17 दिसंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से जैस्मिन विलसन नाम की युवती संपर्क में आई थी। जैस्मिन ने कहा कि, वो इंग्लैंड के लंदन में एबोट फार्मास्यूटिकल कंपनी में काम करती है। दोनों ने अपने-अपने कॉन्टेक्ट नंबर साझा किए और बातें होने लगीं।

दोनों ने साथ पैसे कमाने की सोची। जैस्मिन ने उसे एक और युवती के बारे में बताया, कहा कि अरुणाचल प्रदेश की टावा मोनू से कैंसर की दवा के लिए मटेरियल मंगवाते हैं। बोली कि, कंपनी का डीलर बनाएंगे। बिजनेस में जो फायदा होगा, उसमें 10% मेरा होगा और बाकी मोटी रकम आपको मिलेगी।" जैस्मिन ने यह भी कहा कि, "दवा कंपनियों वाले मटेरियल के पैकेट लेकर रख लेना, जल्द ही तुम्हारे पास इंग्लैंड से फरेंक एडर्वड नामक शख्स आएगा, जो उसे दे देना।"
सुरेंद्र का कहना है कि, "वो मुझसे खर्च करवाने लगी। मार्च में मेरा मुंबई का फ्लैट बिक गया। जैसमीन के कहने पर मैंने माल मंगवाकर फरेंक एडर्वड को सैंपल भेजा। उधर, एक अन्य युवती मोनू ने सैंपल के तौर पर 3 पैकेट देने के लिए 2 लाख रुपए से ज्यादा मांगे। रकम मैंने दे दी, तब फरेंक एडर्वड ने सैंपल अप्रूव कर 100 पैकेट का ऑर्डर दिया। एडर्वड ने कहा कि, मेरे पास 3 लाख डॉलर हैं। इन्हें भारतीय मुद्रा में बदलने के लिए तुम नोट दो। मैं उन्हें 21 लाख रुपए से ज्यादा दे चुका। फिर उन्हेांने कन्नी काट ली।" इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications