RamKaran Kala: JJP MLA रामकरण काला ने की ज्‍वाइन की कांग्रेस, क्‍यों छोड़ा दुष्‍यंत चौटाला का साथ?

JJP MLA RamKaran Kala Join Congress: हरियाणा के शाहबाद से जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक रामकरण काला बुधवार को दिल्‍ली में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

हरियाणा के पूर्व डिप्‍टी सीएम दुष्‍यंत चौटाला का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले विधायक रामकरण काला के साथ उनके समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्‍यता ली है।

Ramkaran Kala JJP MLA Shahbad

दिल्‍ली में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्‍यक्ष उदयभान और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधायक रामकरण काला और उनके समर्थकों को कांग्रेस ज्‍वाइन करवाई।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद विधायक रामकरण काला ने कहा कि उन्‍होंने जनता की आवाज सुनकर यह कदम उठाया है। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा पीसीसी चीफ उदयभान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामा है।

जेजेपी विधायक रामकरण काला ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि हरियाणा में इस बार कांग्रेस की सरकार बन रही है। पार्टी चाहेगी तो वे भी चुनाव जरूर लड़ेंगे।

दिल्ली रवाना होने से पहले काला ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कई विकास कार्य किए हैं। जो अधूरे हैं, या जिन पर काम चल रहा है, उन्हें पूरा करने के लिए वह कृतसंकल्प हैं। उनके दोनों बेटे पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

Ramkaran Kala JJP MLA Shahbad

उल्‍लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा होते ही जेजेपी के चार विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। उन्‍हीं में से एक रामकरण काला भी हैं। बाकी तीन विधायक उकलाना सीट से नूप धानक, टोहाना सीट से देवेंद्र बबली और गुहला चीका सीट से ईश्वर सिंह हैं।

रामकरण काला ने क्‍यों छोड़ी जेजेपी?

हरियाणा में साल 2023 में किसानों ने सूरजमुखी की फसल के उचित मूल्य को लेकर जीटी रोड जाम किया था। जाम जाम खुलवाने के लिए किसानों पर लाठीचार्ज हुआ। प्रदर्शन करने वालों में रामकरण काला के विधानसभा क्षेत्र शाहबाद के किसानों की संख्या ज्यादा थी। इसके बाद रामकरण काला ने हरियाणा शुगर फेडरेशन के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया। धीरे-धीरे जेजेपी के साथ दूरी बढ़ती गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+